हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vivian Dsena की 2 साल की बेटी पर Karan Veer Mehra ने किया कमेंट, भड़की Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में करण ने विवियन की 2 साल की बेटी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसके बाद करण के अपने खुद के दोस्त उनके खिलाफ हो गए।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Vivian Dsena file Photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में शुरू से अभी तक कई बवाल हुए हैं। लगता है ये सीजन अंत तक कई कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरा रहेगा। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। एक तरफ उन पर मीडिया को पैसे देकर खरीदने का आरोप है। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने सरेआम करण की पोल खोल दी है। अभी तक ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि करण एक और वजह से मुश्किल में आ गए हैं।

करण ने विवियन को बेटी के नाम पर किया रोस्ट

करण ने फिनाले से एक दिन पहले कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद ना सिर्फ विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और बाकी घरवाले, बल्कि जनता भी भड़की हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं अब करण को उन्हीं की दोस्त ने फटकार लगाई है। बिग बॉस की एक एक्स कंटेस्टेंट ने अब करण की इस हरकत पर अपना गुस्सा निकाला है। आपको बता दें, फिनाले से एक दिन पहले मेकर्स ने इन कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को रोस्ट करने का मौका दिया था। इस दौरान जब करण की बारी आई, तो काफी गड़बड़ हो गई।

करण ने बाप-बेटी के रिश्ते पर उठाए सवाल

विज्ञापन

करण कहते हैं, ‘विवियन डीसेना तेरे को बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन यार जब खुद का बच्चा आया, तो उसी ने नहीं पहचाना! और काम्या बोलकर गई है, कौन मैं जानती नहीं इस विवियन को? इस विवियन को जानता कौन है? विवियन के दोनों पेरेंट्स रेलवे में हैं।’ इसके आगे करण कुछ भी कहते उससे पहले विवियन ने उन्हें रोक लिया क्योंकि करण अपनी हद पार कर रहे थे। विवियन की 2 साल की बेटी के बारे में करण का यूं कमेंट करना विवियन और उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। एक टास्क के लिए करण ने एक 2 साल की बच्ची का जिस तरह से इस्तेमाल किया है, वो बेहद निराशाजनक लग रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale: क्लोजिंग ट्रेंड्स में विनर कौन? पहले बेघर होगा कौन-सा कंटेस्टेंट?

विज्ञापन

किश्वर मर्चेंट ने करण को लगाई लताड़

ऐसे में अब करण और विवियन की दोस्त और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा, ‘करण और विवियन दोनों दोस्त हैं… मैं दोनों का सपोर्ट कर रही हूं और अगर उनमें से कोई भी जीतेगा तो खुशी होगी। लेकिन भले ही करण मेरा दोस्त है, विवियन के बच्चे में बारे में उसने जो कहा वो नहीं कहना चाहिए… बिल्कुल ठीक नहीं था!’ किश्वर ने आगे कहा, ‘मेरा कहना ये है कि अगर विवियन ने गंदगी कहा, KV उनके बारे में सचमुच कुछ भी कह सकता था और कोई भी सवाल नहीं उठाता, लेकिन परिवार को शामिल करते हुए, 2 साल की बच्चे की जरूरत नहीं थी, उसके बिना भी रोस्ट कर सकता था।’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola