---विज्ञापन---

Chum Darang को 3 कंटेस्टेंट्स ने बताया Bigg Boss 18 का विनर, जनता की भी बनीं फेवरेट

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का विजेता आखिर कौन बनेगा, ये तो 19 जनवरी को ही पता चल पाएगा लेकिन उससे पहले चुम दरांग को अपना विनर कहने वाले 3 कंटेस्टेंट्स् आखिर कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का विनर 19 जनवरी को मिल जाएगा, जहां शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी जीत जाएगा। शो की ट्रॉफी आखिर कौन जीतेगा, ये तो ग्रैंड फिनाले वाले दिन ही पता चल पाएगा लेकिन उससे पहले शो में कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी वीडियो दिखाए जा रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की दोस्ती और दुश्मनी से भरा ये सफर उन्हें दिखाया जा रहा है। वैसे रिश्तों की बात आई है तो वो तो चुम दरांग ने भी बनाए हैं, तभी तो देखिए ना 5 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने शो से बाहर निकलने के बाद चुम को शो का विजेता बताया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन-कौन चुम दरांग को ही शो का विनर मानता है और चाहता है कि वहीं शो को जीतें।

श्रुतिका अर्जुन

बिग बॉस के इस सीजन में वैसे तो कई खूबसूरत रिश्ते और दोस्ती देखने को मिलीं, लेकिन चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन ने अपनी दोस्ती से एक मिसाल पेश की। श्रुतिका के साथ चुम का रिश्ता इतना मजबूत था कि कई लड़ाई झगड़े के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा खड़ी रहीं। श्रुतिका ने बेघर होने के बाद इंटरव्यू में कहा कि वो चाहती हैं कि चुम ही इस शो की विनर बनें क्योंकि वो डिजर्व करती हैं।

---विज्ञापन---

शिल्पा शिरोडकर 

शिल्पा शिरोडकर भी घर के अंदर चुम के काफी करीब थीं। हाल ही में घर से बाहर आईं शिल्पा ने भी अपने एविक्शन इंटरव्यू में चुम को ही बिग बॉस का विजेता बताया। शिल्पा ने कहा कि वो चाहती हैं कि चुम शो की विनर बनें क्योंकि वो एक महिला है और दिल की काफी साफ है।

---विज्ञापन---

चाहत पांडे

चाहत पांडे ने भी हाल ही में अपने एविक्शन इंटरव्यू में कहा कि शो में चुम को ही विजेता बनना चाहिए क्योंकि वो काफी मजबूत हैं और वो काफी प्यारी लड़की हैं। चाहत ने कहा कि वो चाहती हैं कि चुम शो को जीत जाएं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के वोटिंग ट्रेंड में कौन कर रहा लीड? जर्नी वीडियो से किसे हुआ फायदा?

---विज्ञापन---

First published on: Jan 17, 2025 02:59 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola