Bigg Boss 18 के टॉप 2 हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट? करणवीर को तगड़ा झटका, सोशल मीडिया पर मिला सबूत

Bigg Boss 18 Latest Trend: बिग बॉस 18 का फिनाले अब एक दिन की दूरी पर है, इससे पहले सोशल मीडिया पर टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम रिवील कर दिए हैं…

Bigg Boss 18 Latest Trend

Bigg Boss 18 Latest Trend

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Latest Trend: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का जबरदस्त हाइप बना हुआ है, 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है जिसका सभी को इंतजार है। अभी बिग बॉस के घर में 6 कंटेस्टेंट बचे हैं जो ट्रॉफी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। हर कोई उस दिन का इंतजार कर रहा है जब विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। इसी बीच टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं जिसका सबूत सोशल मीडिया पर मिला है। आइए जान लेते हैं कि कौन हैं वो दो जो टॉप 2 बन सकते हैं।

कौन हैं दो टॉप 2

सिर्फ 1 ही दिन बीच में बचा है और फिर सामने आ जाएगा विनर का नाम। इससे पहले बिग बॉस 18 के अंदर की खबरें बताने वाले फैन पेज BiggBoss_Tak पर टॉप 2 के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रजत दलाल और दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना का नाम है। कहीं न कहीं रजत ने विवियन को कड़ी टक्कर दी हुई है। वहीं करणवीर मेहरा का तो नाम टॉप 2 की लिस्ट से बाहर हो गया है।

विज्ञापन

घर में कौन-कौन कंटेस्टेंट बचे हैं

फिनाले से 5 दिन पहले शिल्पा शिरोडकर का इविक्शन हो गया है। वहीं अब घर में 6 कंटेस्टेंट बचे हैं जिनके नाम हैं विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग। इन 6 में से सबसे कमजोर कंटेस्टेंट की बात करें को वो हैं ईशा सिंह जिनके लिए शिल्पा शिरोडकर ने भी कहा था कि वो टॉप 5 में आने का डिजर्व ही नहीं करतीं।

विज्ञापन

फिनाले से पहले इन सेलिब्रिटीज ने किया कंटेस्टेंट को सपोर्ट

बिग बॉस 18 का फिनाले सिर पर है, इससे पहले ही सभी सेलिब्रिटीज अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए सामने आ गए हैं। हाल ही में लेटेस्ट प्रोमो आया है जिसमें कलर्स के लाडले विवियन डीसेना को सपोर्ट करने के लिए  विक्की जैन आए हैं। वहीं करणवीर मेहरा को सपोर्ट करने के शिल्पा शिंदे और बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, रजत दलाल के लिए एल्विश याद आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ