Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के साथ हुआ बहुत बुरा! सलमान खान ने जैसे ही बताई खबर... बिग बॉस के घर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के साथ हुआ बहुत बुरा! सलमान खान ने जैसे ही बताई खबर... बिग बॉस के घर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के साथ हुआ बहुत बुरा! सलमान खान ने जैसे ही बताई खबर... बिग बॉस के घर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में ‘शुक्रवार का वार’ कंटेस्टेंट्स को काफी भारी पड़ा। डेंगू से ठीक होकर वापसी करते ही शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) बिल्कुल फॉर्म में नजर आए और सबसे कम योगदान देने वाले सदस्यों अंकित और सुंबुल को फटकार लगाई। लेकिन नए प्रोमो के मुताबिक शनिवार का वार काफी दुखद होने वाला है।

विज्ञापन

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्य, निमृत कौर अहलूवालिया, गौतम विग, गोरी नागोरी, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, अब्दु रोज़िक और शिव ठाकरे नॉमिनेशन में हैं। इस बीच खबर है कि अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik eviction) घर से बाहर जाएंगे।

विज्ञापन

मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान घरवालों से काफी परेशान हैं और उन्होंने घोषणा की कि ‘क्योंकि आप सभी ने अब्दु रोज़िक को यह कहते हुए नामांकित किया कि उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं, वह घर नहीं छोड़ेंगे, वह अब घर छोड़ रहे हैं।’ इसके बाद सलमान ने अब्दू को तुरंत घर से बाहर आने का आदेश दिया।

विज्ञापन

क्लिप में देखा जा सकता है कि अब्दु भारी मन से अपनी सीट से उठ खड़े होते हैं। सौंदर्या शर्मा और निमृत कौर अहलूवालिया ने सलमान खान से कहा कि यह सच नहीं हो सकता है, वह इविक्ट नहीं हो सकते और निमृत रोने लगती हैं और अब्दु को रोकने की कोशिश करती हैं।

https://www.instagram.com/reel/CkSRp_yDtS9/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

इससे पहले, सलमान खान ने एपिसोड में खुलासा किया था कि अब्दु रोजिक घर में एकमात्र प्रतियोगी हैं जो बिना किसी फिल्टर के खेल रहे हैं, उन्होंने घर में कोई लड़ाई नहीं की है लेकिन फिर भी, उनकी प्रतिक्रियाएं, भावनाएं, उनकी बातें दर्शकों तक पहुंच रही हैं और उन्हें पसंद भी आ रही है।

विज्ञापन

लेकिन जो कंटेस्टेंट्स लगातार लड़ते रहते हैं वे कभी-कभी दिखाई भी नहीं देते। जब वो साजिद खान, सुंबुल तौकीर और यहां तक ​​कि अर्चना गौतम से नाराज थे, तो उनका गुस्सा हर दर्शक ने साफ देखा। खैर ये तो पूरा एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा कि अब्दु सच में घर से बेघर होते हैं, या ये केवल एक प्लान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ