Bigg Boss 16: कैटरीना पहुंचीं घर के अंदर, सलमान से करवाया 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस, देखें

Bigg Boss 16: कैटरीना पहुंचीं घर के अंदर, सलमान से करवाया 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस, देखें

Bigg Boss 16: कैटरीना पहुंचीं घर के अंदर, सलमान से करवाया 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस, देखें

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ पर कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाते नजर आएंगे। मेकर्स ने शो का प्रोमो भी जारी करना शुरू कर दिया है। इन्हीं में से एक प्रोमो में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif teaches Salman Khan Dance) भी सलमान के साथ देखी जा सकती हैं, जिसमें वो सलमान को डांस सिखा रही हैं।

पिछले हफ्ते, सलमान की तबियत नहीं बताई जा रही थी, जिसके बाद फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्टिंग मेजबानी की जिम्मेदारी ली। लेकिन फैंस ने सलमान को काफी मिस किया। वहीं कुछ लोगों ने करण को पक्षपाती बुलाया और उन्हें अंग्रेजी में बोलने के लिए ट्रोल भी किया, क्योंकि ये बिग बॉस के नियमों के खिलाफ है।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=tBvawDqylmg

विज्ञापन

खैर, अगर हम वापस प्रोमो की बात करें तो, इसमें कैटरीना कैफ पीले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। वो सलमान को अपनी फिल्म सूर्यवंशी से टिप-टिप बरसा पानी का हूक स्टेप सिखाती नजर आ रही हैं। वहीं अभिनेता भी उनके इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करते हुए उसे दोहराने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

इसके बाद वो घरवालों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में वो सुंबुल तौकी और अंकित गुप्ता के गेम की आलोचना करते हुए उन्हें फटकार लगाते हैं और उन्हें उनकी गलतियां भी बताते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ