Bhool Bhulaiyaa 3 Director: बॉलीवुड के एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्म आज थिएटर में धमाका मचा रही है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर के बाहर लाइनें लगाए हुए नजर आए। पहले ही हफ्ते इस फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई कर ली थी। लेकिन इस फिल्म के डायरेक्टर ने अब शॉकिंग खुलासे किए हैं। आज इस बॉलीवुड डायरेक्टर के पास नाम, शोहरत, इज्जत सब कुछ है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें चोर तक आकर पीट गए थे। तो चलिए जानते हैं चोरों से मार खाने वाले ये डायरेक्टर कौन हैं?
एक कमरे में सोते थे परिवार के 7 से 8 लोग
बता दें, जिसके साथ ये अटपटा किस्सा हुआ था वो शख्स ‘भूल भुलैया 3′ के डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) थे। अब अनीस ने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। अनीस बज्मी ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वो परिवार के 7 से 8 लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे, यही वजह है कि उनका परिवार इतना करीब है, क्योंकि उस समय उनके पास जगह नहीं थी। यहां तक कि सोते समय करवट लेने तक की भी जगह नहीं होती थी।
एक दिन के कमाते थे 15 रुपये
अनीस बज्मी ने परिवार चलाने के लिए छोटे-मोटे काम शुरू किए थे। पहले वो जूनियर आर्टिस्ट थे और उनकी एक दिन की कमाई महज 15 रुपये हुआ करती थी। इसमें भी उन्हें 2 रुपये काटकर दिए जाते थे। ऐसे में 13 नंबर उनका लकी नंबर बन गया। लेकिन बड़े होने के बाद अनीस बज्मी को जूनियर आर्टिस्ट का काम मिलना बंद हो गया। घर चलाने के लिए पैसों की जरूरत थी तो अनीस ने साउंड रिकॉर्डिंग का भी काम किया और इसके लिए उन्हें कुल 5 रुपये मिलते थे।
चोरों ने चुराने के लिए कुछ नहीं मिला तो कर दी थी पिटाई
ये सब तो कुछ भी नहीं है एक बार तो अनीस बज्मी का सामना चोरों से हुआ था और वो किस्सा सुनकर आप भी हिल जाएंगे। अनीस ने रिवील किया कि जब वो मुंबई के मालवानी नगर में रहते थे और एक बार आधी रात को उनके साथ लूटपाट की घटना हुई थी। दरअसल, वहां की गलियां बहुत सुनसान हुआ करती थीं। तो एक रात डायरेक्टर को चाकू की नोक पर लूटा गया था। चोरों ने अनीस को पीटा था क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। जब चोरों को चुराने के लिए कुछ नहीं मिला तो उन्होंने अनीस को पीटा। इन 5-6 लोगों का उन्होंने विरोध नहीं किया क्योंकि उन्हें लगा कि ये सुरक्षित नहीं होगा।