हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 घंटे 6 मिनट की वो फिल्म, जिसे देख हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द, इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखें ये कॉमेडी मूवी

Best Bhojpuri Comedy Film: भोजपुरी फिल्मों की बात हो और वो दर्शकों को पसंद ना आए, ऐसा तो कम ही होता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

विज्ञापन
ek din ki saas. image credit- social media

Best Bhojpuri Comedy Film: भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं. कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो ऐसी-ऐसी मूवीज मौजूद हैं, जो हंसा-हंसाकर पेट दर्द कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कॉमेडी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो हंसा-हंसाकर पागल कर देगी. आइए जानते हैं कॉमेडी से भरी इस फिल्म के बारे में…

टीवी पर हुई थी रिलीज

अगर आप भी भोजपुरी लवर हैं और कुछ कमाल का फैमिली ड्रामा देखना चाहते हैं, तो फिल्म ‘एक दिन की सास’ एक बेस्ट ऑप्शन है. इस फिल्म को 16 सितंबर, 2023 को टीवी पर डायरेक्ट रिलीज किया गया था और रिलीज होते ही इसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म का निर्देशन भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक मंजुल ठाकुर ने किया है.

फैमिली ऑडियंस के लिए बेस्ट

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ही इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. परिवार, रिश्तों और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म फैमिली ऑडियंस के लिए बहुत कमाल ही है, जिसे आज भी लोगों का प्यार मिलता है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें काजल राघवानी, जय यादव, किरण यादव, प्रेम दुबे, श्वेता वर्मा, रिंकू भारती और दिवंगत आकांक्षा दुबे जैसे शानदार स्टार्स नजर आए हैं.

विज्ञापन

एक दिन की सास

बता दें कि फिल्म में काजल एक दिन की सास बनती है और सबको नाच नचाती है, उनके इस अंदाज को लोगों ने बेहद पसंद किया है. फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी अपने कॉमिक और सपोर्टिंग किरदारों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और धमाकेदार एक्टिंग की है. ये फिल्म एक कमाल की फैमिली एंटरटेनर है.

परिवार और रिश्तों की अहमियत

इस फिल्म में इमोशंस और कॉमेडी का फुल ऑन डोज मिलता है. इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि ये सिर्फ हंसाने का काम नहीं करती है बल्कि परिवार और रिश्तों की अहमियत भी अच्छे तरीके से दिखाती है और यही वजह है कि इसे दर्शकों का इतना प्यार मिलता है.

विज्ञापन

कहां देखें?

गौरतलब है कि इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज नहीं किया गया था और ये सीधे टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म दंगल प्ले पर आई थी. इस फिल्म की सबसे खास बात ये रही कि इसे परिवार के साथ देखने वालों को खूब एंटरटेन किया है. अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आप इसे यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 53 साल पहले आया वो रोमांटिक गाना, जिसके बन चुके हैं दर्जनों रीमिक्स, पर आज भी पुराना वाला ही है लोगों का फेवरेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola