Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Father Death: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के पिता का निधन हो गया है. पिता के निधन से काजल को गहरा दुख पहुंचा है और परिवार भी शोक में है. काजल ने खुद अपने पिता के निधन की जानकारी शेयर की है और इसको लेकर उन्होंने एक पोस्ट में बेहद इमोशनल नोट लिखा है. हर कोई काजल के पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
काजल राघवानी ने शेयर किया पोस्ट
काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में काजल ने अपने पिता के लिए बेहद इमोशनल नोट लिखा है. काजल ने लिखा कि पापा, आपका जाना मेरे जीवन के लिए एक असहनीय क्षति है. आपके द्वारा दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी. ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें. भावभीनी श्रद्धांजलि.
अम्रपाली दुबे ने जताया दुख
काजल का ये पोस्ट देखने के बाद हर कोई इमोशनल नजर आ रहा है और कमेंट सेक्सन में उन्हें हिम्मत दे रहा है. साथ ही फैंस और यूजर्स उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. काजल के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे ने दुख जताते हुए कमेंट में ओम शांति लिखा है.
फैंस ने भी दी हिम्मत
इसके अलावा तमाम फैंस काजल के इस दुख में उनको सांत्वना दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और आप लोगों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे. दूसरे यूजर ने लिखा कि दिल तोड़ने वाली खबर है, भगवान आपको इस मुश्किल से लड़ने की शक्ति दे. एक और यूजर ने कहा कि ओम शांति. इस तरह सभी एक्ट्रेस के दुख में शामिल हो रहे हैं.
भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस
वहीं, अगर काजल की बात करें तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काजल एक बेहद पॉपुलर नाम है और वो हमेशा ही एक्टिव रहती हैं. काजल के नए-नए गाने यूट्यूब पर रिलीज होते रहते हैं और फैंस को पसंद आते हैं. अब वो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी के भोजपुरी सेलिब्रिटी वाले रिएलिटी शो का भी हिस्सा बन गई हैं.
यह भी पढ़ें- 1,300 करोड़ रुपये कमाने वाली Dhurandhar का जापान में हुआ हाल
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
22 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
37 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
51 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
66 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
75 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
93 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
94 days agoमशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख
149 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines