भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह अब सिर्फ नाम नहीं बल्कि ब्रैंड बन चुके हैं. वो हिंदी के साथ ही अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपने गाने का जादू बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं. भले ही पवन सिंह प्रोफेशनल लाइफ में सफल रहे हों लेकिन पर्सनल लाइफ में उनका जादू नहीं चल पाया. पहली पत्नी नीलम देवी के सुसाइड के बाद एक्टर का अफेयर हुआ तो वो भी नहीं टिका और बुरे मोड़ पर रिश्ता खत्म हो गया. फिर दूसरी शादी की तो वो भी अब टूटने की कगार पर है. पिछले करीब 3 सालों से उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच उनके लिंकअप की खबरें खूब रहती हैं. ऐसे में अब वाइफ ज्योति सिंह ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने पवन पर तंज कसा है.
पवन सिंह के लगातार लिंकअप की खबरों के बीच ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर की है. इसमें एक पोस्ट में उन्होंने अनाउंस किया है कि वो अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर रही हैं जहां से सभी को सारे अपडेट्स मिलते रहेंगे. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ज्योति सिंह चीजों से मूवऑन करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने ग्लैमरस अवतार वाला एक वीडियो शेयर किया, जिसके बैकग्राउंड में गाना भी एडिट किया- ‘मन में अब सवाल ही नहीं है, अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है.’
यह भी पढ़ें: 3 दिन में अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई The Kerala Story
ज्योति सिंह ने पवन पर कसा तंज!
इतना ही नहीं, इसी वीडियो शेयर करने के साथ ही ज्योति सिंह ने कुछ ऐसा लिख दिया, जिसके बाद कहा जा रहा है कि उन्होंने भोजपुरी स्टार पर तंज कसा है. ज्योति ने वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन लिखा, ‘मैं खुद पर बहुत गर्व करती हूं. मैंने दिल को दिल ही रहने दिया बाजार नहीं बनाया.’ अब उनकी इसी पोस्ट को पवन सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है और माना जा रहा है कि उन्होंने भोजपुरी पावर स्टार पर तंज कसा है.
इसके साथ ही ज्योति सिंह ने एक और पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल का ऐलान किया. इसका नाम ‘ज्योति सिस्टर व्लॉग’ है. उन्होंने पोस्ट में ये भी कहा कि उनके फैंस को यहां पर सारे अपडेट्स मिलेंगे. आपको बता दें कि एक और अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में ज्योति सिंह ने लिखा, ‘है शौक ए सफर ऐसा के, इक मुहब्बत से हमने, मंजिल भी नहीं पाई, और रास्ते भी नहीं बदले.’
यह भी पढ़ें: ‘तुझे नहीं है मेरी कदर…’, शादी के 3 दिन बाद ही विजय देवरकोंडा से क्यों बोलीं रश्मिका मंदाना?
ज्योति सिंह ने मांगी 10 करोड़ एलिमनी
पवन सिंह और ज्योति सिंह पिछले लंबे समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी में तनाव से गुजर रहे हैं. उनके तलाक का मामला कोर्ट में है. पवन सिंह ने साफ तौर से तलाक की मांग की है और ज्योति सिंह ने भी कोर्ट से गुजारिश की है कि अगर पवन उन्हें अपने साथ रखते हैं तो ठीक है अगर अलग होना है तो एलिमनी दी जाए. ज्योति सिंह ने 10 करोड़ की एलिमनी की मांग की. उनकी इस मांग को अक्षरा सिंह ने सपोर्ट किया था और कहा था कि 10 करोड़ नहीं बल्कि 100 करोड़ भी कम है. उन्होंने एलिमनी को लड़की का हक बताया था.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
21 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
30 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
45 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
59 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
73 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
83 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
100 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
102 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
112 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines