भोजपुरी सिनेमा अक्सर विवादों की वजह से चर्चा में रहता है. मनोरंजन जगत में इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी एक तरफ हैं और खेसारी लाल यादव एक तरफ. ये विवाद बिहार चुनाव 2025 के बाद से गहराया हुआ है. वहीं, इंडस्ट्री भी दो तरफा हो गई है. ऐसे में अब पवन सिंह और खेसारी को लेकर आम्रपाली दुबे से सवाल किया गया तो उन्होंने तीसरे ऑप्शन को चुना लेकिन अंत में जो नाम लिया वो हैरान करने वाला था.
दरअसल, आम्रपाली दुबे हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ के शो में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने फैन मोमेंट से लेकर करियर तक की यादगार किस्से और कहानियां शेयर की. इसी दौरान भोजपुरी में खेसारी और पवन सिंह ग्रुप को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि वो खेसारी लाल या फिर पवन सिंह किसको ज्यादा पसंद करती हैं. इस बीच पहले तो अभिनेत्री ने तीसरा ऑप्शन चुना लेकिन बाद में उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर का नाम रिवील भी किया.
यह भी पढ़ें: कौन है ‘बिग बॉस’ में एंट्री करने वाला ये दिहाड़ी मजदूर? चिकन-चावल खाकर बनाई बॉडी, बोरियां ढोने का करता है काम
खेसारी या पवन सिंह, कौन है आम्रपाली का फेवरेट?
भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने इस दौरान कहा, ‘मैं तो पहले दिन से कहती आ रही हूं कि मैं तीसरे ऑप्शन पर टिकी हुई हूं. मेरे फेवरेट एक्टर और सिंगर पहले दिन से ही दिनेश लाल यादव निरहुआ हुआ हैं. क्योंकि मैंने डेब्यू भी उनके साथ ही किया और ढेरों फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया. लेकिन अब इस इवेंट में पवन सिंह भी आ रहे हैं और उनको पता चला कि मैंने उनका नाम नहीं लिया तो वो नाराज हो जाएंगे. मैं उनका ही नाम लूंगी.’ आम्रपाली ने यहां पवन सिंह का नाम लिया.
यह भी पढ़ें: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के लिए कार्तिक आर्यन को कितनी मिली फीस? फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी एक्टर हुए मालामाल!
खेसारी लाल के खिलाफ भोजपुरी के दिग्गज!
गौरतलब है कि खेसारी लाल और पवन सिंह कुछ वक्त से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते हुए नजर आ ही जाते हैं. लखनऊ में भोजपुरी अवॉर्ड के दौरान रवि किशन ने पवन सिंह और खेसारी के बीच दोस्ती करवाई थी लेकिन भोजपुरी के दिग्गजों और बीजेपी नेता के बीच मामला तब गहरा गया जब बिहार चुनाव हुआ. आज के समय में खेसारी लाल ना केवल पवन सिंह बल्कि रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव और यहां तक कि आम्रपाली के लिए विरोधी हैं. पवन सिंह और खेसारी के बीच वाद-विवाद पुराना है. एक बार तो मामला मर्दानगी तक पहुंच गया था.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
7 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
19 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
28 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
42 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
57 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
71 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
81 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
98 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
100 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
110 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines