भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं. प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा एक्टर अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के साथ उनका विवाद पुराना है. तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, जिस पर फैसला आना बाकी है. पिछले दिनों जहां एक्टर की तीसरी शादी की चर्चा जोरों पर रही है वहीं, अब अभिनेता ने मां के बगल में बैठी महिला को उनकी बहू बताया है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को बवाल काटते हुए भी देखा जा सकता है.
दरअसल, पवन सिंह को लेकर बताया जा रहा है कि वह बीते दिनों लखनऊ में थे. जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस इवेंट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनके साथ सिंगर गुंजन सिंह और मां को देखा जा सकता है. साथ ही मां के बगल में बैठी एक महिला को एक्टर इस दौरान उनकी बहू बताते हैं. इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भोजपुरी स्टार कहते हैं, ‘मेरी मां की बहू है ये. मेरा बेटा है. कितनी खुशी की बात है कि मेरा बच्चा गया, अम्मा से मिला. मैं जब गया तो देखा कि ये सिर्फ और सिर्फ अम्मा की सेवा कर रही है.’
यह भी पढ़ें: Border 2 बनी दूसरी सबसे लंबी वॉर फिल्म, सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट
पवन सिंह से क्या है इस महिला का रिश्ता?
अब उनका यही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक बार फिर से मिस्ट्री गर्ल की चर्चा होने लगी है. हालांकि वीडियो में अभिनेता ने क्लीयर किया है कि वो महिला उनकी भयव यानी कि भाई की बीवी है. इस रिश्ते से पवन सिंह उस महिला के जेठ हुए.
पवन सिंह के इवेंट में हुआ बवाल
पवन सिंह के इसी इवेंट से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता को किसी पर गुस्सा होते हुए देखा जा सकता है. पवन काफी गुस्से में नजर आते हैं और एक शख्स की ओर दौड़ पड़ते हैं लेकिन वहां मौजूद सभी लोग उन्हें पकड़ लेते हैं. वीडियो में पवन कहते हैं, ‘बहुत सालों के बाद मेरा मन हुआ कि मैं आज बस सुनूंगा. मुझे सुनने दो.’ वहीं, एक तरफ वीडियो में भीड़ एक शख्स पर टूट पड़ती है. मामला हाथापाई तक पहुंचता दिखता है लेकिन सभी मौजूद लोग इस पर कंट्रोल करते हैं.
पवन सिंह की तीसरी पत्नी को लेकर उड़ी अफवाह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह पिछले दिनों तीसरी पत्नी की खबरों को लेकर चर्चा में थे कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है और महिमा सिंह उनकी तीसरी वाइफ हैं. हालांकि, एक्टर ने रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में कहा था कि लोगों ने तो महिमा सिंह से शादी से पहले उनकी तीसरी शादी के कार्ड तक छपवा दिए थे. उन्होंन इन खबरों को गलत ठहराया था. आपको बता दें कि एक्टर महिमा के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: जब अजय देवगन ने दी थी 7 फ्लॉप, डूबने की कगार पर था करियर, शाहरुख खान ने छोड़ी फिल्म तो चमक उठी किस्मत
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
11 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
23 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
32 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
47 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
61 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
76 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
85 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
103 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
104 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
114 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines