भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले ही सामने आया था, जिसमें इवेंट में उनके साथ पवन सिंह भी मौजूद थे. इस लाइव स्टेज शो के दौरान एक्टर ने पवन के साथ मिलकर खेसारी लाल यादव पर निशाना साधा था. इसी बीच एक्टर को पैर छूने वाली बात का जिक्र करते हुए देखा गया था. ऐसे में अब इसी मामले को लेकर खेसारी लाल ने बिना किसी का नाम लिए करारा जवाब दिया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बिना किसी का नाम लिए स्टेज से कहते दिखाई दे रहे हैं. वह पैर की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ‘पहले यहां छूता था, अब यहां छूता है. बाद का नहीं पता. शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है. यहां तो आजकल बेटा अपने बाप का पैर नहीं छूता और मुझे पैदा करने वाले का नाम श्री मंगरू यादव है तो आप बाप मत बनिए. मानता हूं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप मेरे बाप हो गए. ‘ खेसारी का जवाबी वार का वीडियो वायरल हो रहा है. इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी खूब दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Border 2 ने 3 दिन में मारी सेंचुरी, तोड़े कई रिकॉर्ड, 6 प्वॉइंट्स में जानिए कैसे हुई हिट | Explainer
रवि किशन ने की थी पवन सिंह का तारीफ
बहरहाल, अगर रवि किशन के उस बयान की बात की जाए तो वो हाल ही में गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के साथ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पवन सिंह की तारीफ करते हुए खेसारी पर निशाना साधा था और पवन को अपना छोटा भाई बताया था. रवि ने कहा था कि इंडस्ट्री में चाहे कुछ भी बदल जाए लेकिन पवन के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदलेगा. कुछ लोग समय के साथ रंग बदलते हैं लेकिन पवन जैसा था वैसा ही है.
यह भी पढ़ें: Border 2 का बॉक्स ऑफिस; 3 दिन और 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में RRR समेत इन मूवीज का नाम
खेसारी पर क्या बोले थे रवि किशन?
इसी दौरान रवि ने खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पहले दोनों हाथ से पैर छूता था फिर ठेहुना, फिर दुआ सलाम…बस ये पवन सिंह नहीं बदले. पावरस्टार के लिए ढाल बनकर खड़े रहने की बात भी कही थी. इतना ही नहीं, एक्टर ने बिना खेसारी का नाम लिए ये तक कहा था कि जरा सी फिल्म चल जाए, गाना चल जाए तो टेढ़ा चलने लगा. पहले दोनों पैर छूते थे और अब घुटना छूने लगे. इसके आगे बोलने से भी मना कर दिया था. उनका ये बयान काफी वायरल हुआ था. अब जिसका खेसारी ने जवाब दिया है.
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
21 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
35 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
50 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
59 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
77 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
78 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
88 days agoमशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख
133 days agoअक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे, कौन है भेाजपुरी की महंगी स्टार?
134 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines