Bhojpuri Holi Songs 2026: आज होली का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर अगर भोजपुरी गाने ना बजे तो मजा तो अधूरा सा ही लगेगा. ऐसे में खेसारी लाल-पवन सिंह समेत अक्षरा सिंह के होली गीत के बारे में बता रहे हैं, जो होली सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर देंगे. देखिए लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं.
होली परल बा 4 के
एक महीने पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया खेसारी लाल यादव का भोजपुरी होली गीत ‘होली परल बा 4 के’ को 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने को खेसारी के साथ ही शिल्पी राज ने गाया है और लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं. म्यूजिक विकी वॉक्स ने दिया है. गाने के वीडियो को शिवानी गुप्ता पर फिल्माया गया है.
सतरंगी सलवारवा
पवन सिंह का वायरल भोजपुरी होली सॉन्ग ‘सतरंगी सलवारवा’ यूट्यूब पर 27वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने के वीडियो को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने को रिलीज हुए महज 12 दिन हो चुके हैं. इसे पवन सिंह के साथ महिमा सिंह के साथ फिल्माया गया था. इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. लिरिक्स विवेक अनमोल ने लिखा.
लहंगवा लाल हो जाई
पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘लहंगवा लाल हो जाई’ को 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने को 11 महीने पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. इस गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया था. लिरिक्स एमपी यादव ने लिखे थे. वीडियो को खुशी तिवारी पर फिल्माया गया था.
होली पे चले गोली
अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘होली पे चले गोली’ को भी 11 दिन पहले ही रिलीज किया गया था. इसे साढ़े चार मिलियन के करीब व्यूज मिले थे. इसके वीडियो में अक्षरा के साथ वरुण शर्मा भी हैं. दोनों की केमिस्ट्री कमाल लगती है. इसके लिरिक्स अजीम शिराजी ने लिखे हैं.
होली में गोड़ लागे देवरा
नीलकमल सिंह का होली भोजपुरी सॉन्ग ‘होली में गोड़ लागे देवरा’ को 73 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसे 3 साल पहले ही रिलीज किया गया था और आज भी ये 69वें नंबर पर म्यूजिक लिस्ट में ट्रेंड कर रहा है. वीडियो को नीलकमल सिंह के साथ सृष्टि उत्तराखंडी पर फिल्माया गया है. इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने दिया है.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
21 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
30 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
45 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
59 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
73 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
83 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
101 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
102 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
112 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines