Akshara Singh Holi Song: होली का त्योहार आने वाला है और लोग अभी से इसकी तैयारी में जुट गए हैं. वहीं, भोजपुरी स्टार्स भी एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं. इसी बीच अक्षरा सिंह का नया गाना होली से पहले ही यूट्यूब पर छा गया है. इसे दर्शकों को ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. गाने को होली के मौके पर रिलीज किया गया है. इसमें उनके साथ एक्टर वरुण शर्मा केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आ रहे हैं.
अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग ‘होली पे चले गोली’ को बी लाइव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है. वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि गाने को महज कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है. होली के रंगों से सराबोर म्यूजिक वीडियो खूब धूम मचा रहा है. इसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है.
यहां देखिए अक्षरा सिंह का गाना
आपको बता दें कि इस गाने का संगीत विक्रम मॉन्ट्रोस ने तैयार किया है, जबकि इसे अभि दत्त, दीपाली साथे और विक्रम मॉन्ट्रोस ने स्वर दिया है. अजीम शिराजी के लिखे बोल काफी एनर्जेटिक लग रहे हैं. इस गाने का निर्माण वर्षा कुकरेजा और सूरज सिंह ने किया है, सह-निर्माता मिखिल चंदिरमानी हैं, कार्यकारी निर्माता जहान बत्रा, लेखा प्रमुख समीर उत्तेकर तथा लॉजिस्टिक्स सहयोगी प्रफुल ठवाले हैं.
वीडियो में क्या है?
इसके साथ ही अगर अक्षरा सिंह के सॉन्ग ‘होली पे चले गोली’ की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा साथ में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. वरुण भी एक्ट्रेस के साथ जमकर स्टेप से स्टेप मिलाते हैं. दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. गाने में नजर से गोली की बात की जा रही है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो यूट्यूब पर आते ही छा गया है. ऐसे में देखना होगा कि गाने को आने वाले दिनों में और होली के मौके पर और कितने व्यूज मिलते हैं.
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आई है. दोनों ने पहली बार साथ में किसी म्यूजिक वीडियो में काम किया है और वरुण शर्मा का ये अतरंगी अवतार भी पहली बार देखने के लिए मिला है.
यह भी पढ़ें: ‘चॉकलेट खाकर…’, रश्मिका मंदाना ने एक्स बॉयफ्रेंड के दोस्त को नहीं दिया न्योता, तो लगी मिर्ची
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
22 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
31 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
45 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
60 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
74 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
83 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
101 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
103 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
113 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines