Bhojpuri Actress Found Begging On Mumbai Street: ग्लैमर की दुनिया भी बेहद अजीब होती है. कभी-कभी तो ये लोगों को ऐसी जिंदगी दे देती है, जो किसी सपने से कम नहीं होती, लेकिन कभी-कभी ये अपने जाल में ऐसा फंसा लेती है कि इसमें फंसने वाले का हाल बेहद बुरा हो जाता है. इन दिनों एक हसीना का ऐसा ही हाल हुआ है और वो सड़क पर भीख मांगती नजर आई हैं.
मिताली शर्मा की हालत खराब
दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री मिताली शर्मा अपनी लाइफ के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस को मायानगरी यानी मुबंई शहर की सड़कों पर भीख मांगते देखा गया है. इतना ही नहीं बल्कि उनकी मेंटल कंडीशन भी ठीक नहीं है, जिसके चलते उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है.
मॉडलिंग की दुनिया में कमाया नाम
एक समय ऐसा था कि जब मॉडलिंग की दुनिया में भी मिताली ने अच्छा नाम कमाया था. साथ ही उनके करियर की शुरुआत भी काफी अच्छी रही थी और लोग उन्हें पसंद भी करते थे, लेकिन अब उनका हाल बेहद बुरा हो चुका है. अपने करियर के लिए मिताली मुंबई आई थी, लेकिन सपनों को पूरा करने के चक्कर में वो परिवार से दूर हो गईं.
काम मिलना हुआ बंद
शुरू में तो मिताली को काम मिला, लेकिन फिर उन्हें काम मिलना बंद हो गया और वो मानसिक रूप से भी कमजोर होती चली गईं. अब हाल ये है कि वो गुमनामी का हिस्सा बन चुकी हैं. जब मिताली को मुंबई के लोखंडवाला इलाके की सड़कों पर बेहद खराब हालत में देखा गया, तो हर कोई हैरान रह गया.
रोड़ पर हंगामा करने का आरोप
इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बाद एक्ट्रेस पर ये भी आरोप लगा कि उन्हें रोड़ पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अगर जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि जब एक महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें हथकड़ी पहनाने की कोशिश की, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया.
मेंटल हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट
इसके बाद मिताली को पुलिस स्टेशन लाया गया और उन्होंने सबसे पहले ऑफिसर से खाना मांगा. पुलिस ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल मदद दिलाई. अब मिताली को इलाज के लिए मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां स्पेशलिस्ट की निगरानी में उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है. देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा.
यह भी पढ़ें- क्राइम-थ्रिलर के हैं शौकीन, तो देख डालिए 2018 में आई ये फिल्म, हर सीन के बाद आएगा नया ट्विस्ट
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
8 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
22 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
37 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
51 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
61 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
78 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
80 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
90 days agoअक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे, कौन है भेाजपुरी की महंगी स्टार?
135 days ago2 घंटे 6 मिनट की वो फिल्म, जिसे देख हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द
138 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines