Anjana Singh Files FIR: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को एक तरफ मलाइका के गुस्से का सामना करना पड़ा, तो दूसरी ओर भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने भी खेसारी पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं. इतना ही नहीं बल्कि मामले को लेकर खेसारी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मैटर?
अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
दरअसल, भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अभिनेत्री ने खेसारी पर अपनी फेक तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है. एक्ट्रेस का आरोप है कि उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की आपत्तिजनक AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन फैलाए जा रहे हैं.
क्या बोलीं अंजना?
जानकारी की मानें, तो समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए अंजना सिंह ने भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव की टीम से जुड़े लोगों पर ये कंटेंट फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. अंजना का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मेरी और मेरी 11 साल की बेटी की आपत्तिजनक AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो फैलाए जा रहे हैं.
लखनऊ ना जाने की चेतावनी
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्हें कुछ लोगों से धमकियां मिल रही हैं, जिनमें लखनऊ ना जाने की चेतावनी भी शामिल है. इसके अलावा अंजना ने ये भी दावा किया कि खेसारी लाल यादव के मैनेजर अखिलेश कश्यप, उन्हें निशाना बनाने वाला कंटेंट बनाने और उसे प्रमोट करने में शामिल थे.
एक्ट्रेस ने की न्याय की मांग
अभिनत्री ने एफआईआर में कहा है कि खेसारी लाल यादव के मैनेजर अखिलेश कश्यप ने धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है और उनकी टीम के लोगों ने मेरे और मेरी बेटी के बारे में गाने भी बनाए हैं. अंजना का कहना है कि मैं उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूं और मुझे यूपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा. ऐसे लोगों को तुरंत पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा.
यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav पर क्यों भड़कीं Malaika Arora? जानें वजह और मामला
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
7 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
19 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
28 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
42 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
57 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
71 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
81 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
98 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
110 days agoमशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख
155 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines