Amrita Pandey Suicide: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनके सुसाइड की खबर सुनकर भोजपुरी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हालांकि अमृता पांडे ने सुसाइड क्यों की? इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। मगर इसी बीच अमृता का आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अमृता डिप्रेशन में थीं।
क्या थी आखिरी पोस्ट
अमृता पांडे ने फांसी लगाने से पहले व्हॉट्सऐप पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डुबाकर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के परिवार का कहना है कि कुछ दिनों पहले उनकी बहन की शादी हुई थी और शुक्रवार की रात अमृता ने पूरे परिवार के साथ जमकर मस्ती की थी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ की अमृता ने खुदखुशी कर ली?
बहन ने किया खुलासा
अमृता पांडे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मगर उनकी बहन ने अमृता की मौत की वजह डिप्रेशन को बताया है। दरअसल अमृता शादीशुदा थीं। 2022 में उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलापुर में रहने वाले चंद्रमणि झांगड़ से शादी रचाई थी। हालांकि दोनों कपल के कोई बच्चा नहीं था। बहन की मानें तो अमृता का करियर भी कुछ खास नहीं चल रहा था। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए अमृता डिप्रेशन का शिकार हो गईं और उनका इलाज चल रहा था।
यह भी पढ़ें- Amrita Pandey कौन? जिन पर फिल्माए सुपरहिट गीत रातों रात हुए हिट, मौत पर पसरा मातम
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अन्नपूर्णा के नाम से मशहूर अमृता पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ कई गानों में काम किया है। इसके अलावा अमृता कुछ फिल्मों में भी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। अमृता खेसारी को अपना आइडियल मानती थीं और कई मौकों पर उनकी तारीफ भी कर चुकी थीं। हालांकि 27 अप्रैल की रात करीब 3ः30 बजे जब अमृता की बहन उनके कमरे में गई तो वो फांसी से लटकी मिलीं। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें नीचे उतार कर अस्पताल पहुंचे, जहां अमृता को मृत घोषित कर दिया गया।
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
7 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
19 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
28 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
42 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
57 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
71 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
81 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
98 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
100 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
110 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines