भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में की थी. उनके एक्टिंग करियर को 11 साल हो चुके हैं और स्क्रीन पर उन्होंने ज्यादातर फिल्में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ की है. दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर हिट रही. उन्होंने निरहुआ के साथ 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. साथ ही महिला प्रधान फिल्मों में अब एक्ट्रेस काम कर रही हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
दरअसल, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ से बात की. इस दौरान अभिनेत्री ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर से लेकर फिल्मों तक के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं बहुत लकी रही हूं कि मुझे अलग-अलग फिल्मों में काम करने का मौका मिला. मेरी पहली फिल्म थी निरहुआ हिंदुस्तानी, जिसमें मैंने ब्रिलियंट रोल प्ले किया. इसके बाद मेरी दूसरी फिल्म पटना से पाकिस्तान आई. इसमें मैंने मुस्लिम लड़की का रोल प्ले किया. इसके बाद मुझे दूसरी फिल्म मिली जिगरवाला. इसमें मैंने एक हैदराबादी लड़की का किरदार निभाया. मुझे लगता है कि हमेशा से ही मुझे अच्छे किरदार मिले हैं. मैंने भी हर किरदार को अच्छे से निभाया. मैं अब अगर कोई रोल प्ले करना चाहती हूं तो मैं एक सीरियल किलर का किरदार निभाना चाहती हूं, जो विलेन के तौर पर हो. क्योंकि मैंने वो किया नहीं है. मैंने 7 खून माफ टाइप रोल प्ले नहीं किया है.’
यह भी पढ़ें: 20-25 बाइक, 10-12 किलोमीटर…जब आफत में पड़ गई थी आम्रपाली दुबे-निरहुआ की जान, फिर हुआ ये… | Bhojpuri Talk
रेखा के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं आम्रपाली
आम्रपाली दुबे से इसी दौरान पूछा गया कि वो किसके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं जरूर चाहूंगी लेकिन, मैं अपने करियर में रेखा के साथ एक बार जरूर स्क्रीन शेयर करना चाहूंगी. मैं चाहती हूं कि मैं एक बार स्क्रीन शेयर करना चाहूंगी.’
यह भी पढ़ें: ‘माफ नहीं करूंगी…’, गोविंदा के अफेयर पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘खुखरी निकाल दूंगी’
50 हफ्ते तक चली थी आम्रपाली दुबे की डेब्यू फिल्म
बहरहाल, अगर आम्रपाली दुबे की डेब्यू फिल्म की बात की जाए तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से की थी. इसके जरिए एक्ट्रेस को निरहुआ के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था. वह इसके पहले टीवी सीरियल ‘पलकों की छाव में’ काम किया था. इसमें उन्होंने सुमन का रोल प्ले किया था. भोजपुरी एक्ट्रेस यूट्यूब क्वीन की डेब्यू फिल्म 50 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही थी.
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
19 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
33 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
48 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
62 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
71 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
89 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
91 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
101 days agoमशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख
146 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines