दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी इंडस्ट्री की फेवरेट जोड़ियों में से एक है. दोनों 2014 से अभी तक स्क्रीन पर साथ काम कर रहे हैं. वो अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. इनकी केमिस्ट्री इस कदर हिट है कि लोग आम्रपाली को निरहुआ की पत्नी समझते हैं. हालांकि, दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते हैं. एक्ट्रेस को भी निरहुआ के साथ फैमिली इवेंट और बाहर की पार्टियों में भी देखा जाता रहता है, जिसकी वजह से लिंकअप की खबरें रहती हैं. ऐसे में अब इनसे जुड़ा एक किस्सा चर्चा में आ गया है.
दरअसल, दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो यूपी तक से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान बातचीत में एक्टर अपनी ससुराल और आम्रपाली दुबे से जुड़ा किस्सा बताते हुए नजर आते हैं. आम्रपाली के साथ उनकी जोड़ी को लेकर सवाल किया जाता है, जिस पर वो अपनी ससुराल से जुड़ा किस्सा बताते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘क्या विरासत छोड़ूंगा?’, सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ के तंबाकू के ऐड का ऑफर, कहा- ‘सब पर दाग…’
निरहुआ इस बातचीत में बताते हैं, ‘मैं एक बार अपनी पत्नी के गांव गया मायके. उनके मायके में कोई फंक्शन था. मुझे बुलाया गया था तो मैं गया था. वो लोग चाहते थे कि उनके साथ आम्रपाली दुबे भी आएं तो वो भी मेरे साथ वहां गईं. फिर जब वो उस गांव में गईं तो उस गांव के लोग ही नारा लगा रहे थे आम्रपाली भौजी जिंदाबाद.’
कैसा था निरहुआ का रिएक्शन?
निरहुआ अपने रिएक्शन को लेकर कहते हैं कि उन्होंने माथा पकड़ लिया और कहा, ‘अरे यार तुम सब तो रहने दो. अब तुम लोग बस करो यार. बाकी लोग बोलते हैं समझ में आता है. अब ससुराल वाले ही नारा लगा रहे हैं. निरहुआ भइया जिंदाबाद, आम्रपाली भौजी जिंदाबाद.’ इस दौरान ये किस्सा सुनाते हुए निरहुआ के चेहरे पर हंसी होती है. वो खुद इस किस्से को यादकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का कब्जा, रिपब्लिक डे पर ‘पठान’ को नहीं पछाड़ पाई ‘बॉर्डर 2’, देखिए टॉप 5 में कौन
आम्रपाली दुबे के ‘अर्धांगिनी’ बता चुके हैं निरहुआ
गौरतलब है कि निरहुआ एक बार रामभद्राचार्य से मिलने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एक्टर के साथ आम्रपाली दुबे भी पहुंची थीं. इस बीच रामभद्राचार्य ने उनसे हंसी ठिठोली करते हुए पूछ लिया था, ‘ई तोहार बहिन हीं?’ इस पर निरहुआ ने जवाब दिया था, ‘ना ई हमार अर्धांगिनी हईं.’ वहीं, आम्रपाली का भी शर्माते हुए रिएक्शन सामने आया था. हालांकि, बाद में एक्टर ने इस बात पर सफाई भी दी थी कि उन्होंने ये बात मजाक में कही थी.
आम्रपाली दुबे भी कई बार निरहुआ के साथ लिंकअप की खबरों पर रिएक्शन दिया है. अपनी बहन के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर ऐसा हो पाता तो वो जरूर करतीं. उन्होंने इस बीत बताया था कि निरहुआ दो बच्चों के पिता और शादीशुदा इंसान हैं और अगर वो शादीशुदा नहीं होते तो उनसे शादी कर लेतीं. उन्होंने एक्टर का तारीफ भी थी और अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था.
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
21 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
35 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
50 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
59 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
77 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
78 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
88 days agoमशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख
133 days agoअक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे, कौन है भेाजपुरी की महंगी स्टार?
134 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines