Bhojpuri Stars Holi Celebration: निरहुआ के साथ मनोज तिवारी ने जमकर की होली की मस्ती, फोटोज वायरल

Bhojpuri Stars Holi Celebration

Bhojpuri Stars Holi Celebration

Bhojpuri Stars Holi Celebration: बीते कुछ दिनों से पूरे देश में होली की धूम है। एक के बाद एक करके सभी अपने होली की मस्ती के फोटोज और वीडियो को शेयर करने में लगे हैं।

विज्ञापन

आम से लेकर खास तक हर कोई अपने होली के फोटोज को शेयर कर रहा है। इस बीच अब भोजपुरी नगरी से भी होली की मस्ती के फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – बुरा ना मानो होली है! नाचते, झूमते, लड़खड़ाते निरहुआ ने मोदीजी से लगाई गुहार, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर होली के फोटोज की बाढ़

सोशल मीडिया पर मानों होली के फोटोज की बाढ़-सी आ गई हैं। इस बीच सभी अपने चाहने वाले सितारों के होली के फोटोज और वीडियो देखने के लिए बैचेन हैं और जैसे ही पोस्ट आता है, लोग वैसे ही उस पर प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच अब भोजपुरी जगत और राजनीति की दुनिया के दो बड़े चेहरों की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ गए है, जिसमें वो मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – Sidharth Malhotra ने शेयर की होली की पहली तस्वीर, पोस्ट कर लिखा शानदार कैप्शन

मनोज तिवारी ने शेयर किए फोटोज

सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी (Mnaoj Tiwari) और निरहुआ (Nirahua) की होली पार्टी के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर मनोज तिवारी ने कई वीडियोज साझा किए है, जिसमें वो होली की मस्ती करते दिख रहे हैं। इस होली सेलिब्रेशन में उनके चाहने वाले भी शामिल थे।

विज्ञापन

निरहुआ के साथ मनोज ने की होली की मस्ती

मनोज ने जो फोटोज शेयर किए हैं, उसमें वो निरहुआ के साथ स्टेज पर मजेदार गानों का लुफ्त उठा रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी ने वहां खड़ी भीड़ के साथ भी वीडियो बनाया है और कैप्शन में लिखा है आज होली मुंबई की…

विज्ञापन

फोटोज हो रहे वायरल

इतना ही नहीं बल्कि मनोज तिवारी ने अपनी बेटी के साथ भी फोटो शेयर की है। साथ ही इस फोटो में निरहुआ भी प्यारी सी स्माइल देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फोटो को लोगों ने खूब प्यार दिया है, साथ ही ये फोटो अब वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही होली पार्टी में मनोज तिवारी को गाना गाते हुए भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ