बुरा ना मानो होली है! नाचते, झूमते, लड़खड़ाते निरहुआ ने मोदीजी से लगाई गुहार, देखें वीडियो

Nirahua Holi Song

Nirahua Holi Song

Nirahua Holi Song: चारों तरफ होली की धूम है और सभी होली की मस्ती में झूम रहे हैं। होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ मस्ती का भी त्योहार होता है।

विज्ञापन

इस दिन लोग खूब नाचते-गाते हैं और रंगों के त्योहार को मनाते हैं। होली के त्योहार की मस्ती को पूरा करने के लिए लोगों ने अपना-अपना प्लेलिस्ट भी बना लिया है और सभी मस्ती में झूम रहे हैं।

विज्ञापन

लेकिन अगर आपने अपनी प्लेलिस्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) और आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) का गाना ‘पुरनकी बीबी बंद कर द मोदीजी’ (puranki biwi band kar da modiji) शामिल नहीं किया है, तो आपकी प्लेलिस्ट ही नहीं बल्कि होली की मस्ती भी अधूरी है।

विज्ञापन

निरहुआ ने मोदीजी से लगाई गुहार

बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) और आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) के इस गाने की वीडियो में निरहुआ मोदी जी से गुहार लगाते हैं कि वह पुरानी बीबी भी नोटबंदी की तरह बंद कराकर जैसे पुराने नोट जमा कराए थे वैसे जमा करा लें।

निरहुआ ये भी कहते हैं कि उनका घर बिहार है वहां शराब बंदी है इसलिए वह अपने ससुराल होली मनाने पहुंचे हैं ताकि शराब मिल सके। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है।

विज्ञापन
और पढ़िए – Bhojpuri Stars Holi Celebration: निरहुआ के साथ मनोज तिवारी ने जमकर की होली की मस्ती, फोटोज वायरल

सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा गाना

बता दें कि होली के मौके पर दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) और आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) का ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। साथ ही लोगों को भी ये गाना खूब भा रहा है और लोग जमकर गाने पर थिरक रहे हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने ने यूट्यूब पर खूब धूम मचा रखी है। साथ ही इस गाने के वीडियो पर 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी आ चुके है। होली को मौके पर आप भी इसे अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ