Bawaal: वरुण धवन और जान्हवी कपूर के नए फोटोशूट ने मचाया 'बवाल', देखें तस्वीरें
Edited By Nancy Tomar

Varun dhawan Janhvi Kapoor shares new photoshoot photo
Edited By Nancy Tomar

Varun dhawan Janhvi Kapoor shares new photoshoot photo
Bawaal: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अदाकारा जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, दोनों स्टार्स अपनी फिल्म का खूब प्रमोशन भी कर रहे हैं।
वहीं, अब जान्हवी कपूर ने को-स्टार वरुण धवन के साथ कुछ फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में जान्हवी और वरुण की बेहद शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं, फैंस भी इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन के साथ एक फोटोशूट की कुछ फोटोज को शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस शॉर्ट ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है।

Varun dhawan Janhvi Kapoor shares new photoshoot photo
वहीं, वरुण ब्लैक लेदर की जैकेट के साथ व्हाइट शर्ट में पोज दे रहे हैं। दोनों की फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Varun dhawan Janhvi Kapoor shares new photoshoot photo
यह भी पढ़ें- Manipur Violence: बॉलीवुड सेलेब्स का मणिपुर में हुई हैवानियत पर फूटा गुस्सा, कहा- बेहद शर्मनाक और घिनौना
इन फोटोज पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “सबसे हॉट जोड़ी”। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि- “मोनोक्रोम वाइब्स… इसे और अधिक रोमांटिक बना रहा है”। इसके साथ ही तीसरे यूजर ने लिखा कि- “ओमिगोश आप हमेशा बहुत आकर्षक होते हैं, बवाल।” इस तरह से यूजर्स अब इस फोटोजशूट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Varun dhawan Janhvi Kapoor shares new photoshoot photo
वहीं, अगर वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो वरुण धवन प्राइम वीडियो की स्पाई फ्रेंचाइजी ‘सिटाडेल’ के भारतीय रीमेक में अपनी वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ सामंथा रुथ प्रभु भी हैं। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता अपनी आखिरी फिल्म ‘भेड़िया’ के सीक्वल में वापसी करने के लिए तैयार हैं। साथ ही अभिनेता वरुण ने अपनी अगली एक्शन थ्रिलर के लिए एटली से भी हाथ मिलाया है।

Varun dhawan Janhvi Kapoor shares new photoshoot photo
वहीं, जान्हवी कपूर की बात करें तो एक्ट्रेस देवारा में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही वो राजकुमार राव के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी काम कर रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: