Baby John में भी Atlee ने नहीं बदला अपना पैटर्न, SRK के बाद Varun Dhawan को देख क्या बोली पब्लिक?

Baby John Trailer Reaction: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया और ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोग ‘जवान’ से भी इसकी तुलना कर रहे हैं।

Baby John

Baby John

विज्ञापन

Baby John Trailer Reaction: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर आज ही रिलीज किया गया है। जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस को ये बेहद पसंद आया और लोगों ने इसकी खूब तारीफ भी की। हालांकि कुछ लोग फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये भी कह रहे हैं कि ये बिल्कुल जवान के जैसी है। आइए जानते हैं कि इस पर पब्लिक का क्या कहना है?

फिल्म ‘बेबी जॉन’ की ‘जवान’ से तुलना

दरअसल, जैसे ही फिल्म ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर आया, तो लोगों ने वरुण धवन की जमकर तारीफ की। इस ट्रेलर में एक्शन, रोमांस, वाइलेंस और कॉमेडी सब देखने को मिल रहा है और सलमान खान का कैमियो फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। अब चूंकि फिल्म की कहानी एटली ने लिखी है, तो लोगों को इससे बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन फिल्म के ट्रेलर को देखकर कुछ लोगों ने ‘जवान’ से इसकी तुलना भी की है।

Advertisment

लोगों ने यूं किया रिएक्ट

एक यूजर ने फिल्म के ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा कि बेबी जॉन थेरी की रीमेक है, जिन्होंने जवान का निर्देशन भी किया था। दूसरे यूजर ने लिखा कि जवानीफाइड। तीसरे यूजर ने लिखा कि बेबी जॉन और जवान। एक और यूजर ने लिखा कि बेबी जॉन है या जवान। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं। हालांकि फिल्म के ट्रेलर को ज्यादातर पॉजिटिव ही रिव्यू मिले हैं और लोगों ने इसकी तारीफ ही की है।

Baby John

Baby John

Baby John

Baby John

विज्ञापन

25 दिसंबर को होगी फिल्म रिलीज

बता दें कि वरुण धवन की ये फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और हर कोई इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म से ना सिर्फ फैंस बल्कि मेकर्स को भी बड़ी उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करती है। हालांकि किसी भी फिल्म के लिए टिकट खिड़की पर उतरना और पैर जमाए रखना अपने आपमें बड़ी बात होती है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान के कैमियो वाली ये फिल्म टिकट खिड़की पर किस तरह से कमाल करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ