Dream Girl 2 Box Office Collection Day 9: नौंवे दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने 'गदर 2' को दी कड़ी टक्कर, जानें कितनी की कमाई

Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Box Office Collection Day 9 (Credit - Google)

Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Box Office Collection Day 9 (Credit - Google)

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 9: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही हैं। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर आगे बढ़ती जा रही है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ के बेहद करबी पहुंच चुकी है। ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड पर ये आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ ये आंकड़ा भी पार कर लेगी।

विज्ञापन

फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 9) पर 23 दिन पहले रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को भी कड़ी टक्कर दे रही है। कभी फिल्म कमाई के माले में उससे आगे निकल जाती है तो कभी पीछे रह जाती है।

विज्ञापन
bellevuehealthcare 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>

विज्ञापन

9वें दिन Dream Girl 2 ने Gadar 2 को दी टक्कर 

वहीं अपनी रिलीज के 9वें दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने ‘गदर 2’ को टक्कर देते हुए उसके बराबर का कलेक्शन किया और 100 करोड़ की करीब पहुंच गई। फिल्म ने शनिवार यानी नौंवे दिन 6 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 77.60 करोड़ हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, फिल्म ने 95.6 करोड़ की कमाई की। रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

विज्ञापन

Dream Girl के सीक्वल Dream Girl 2 का धमाल

बता दें कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) उनकी साल 2019 में रिलीज हुई ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) का सीक्वल है। हालांकि, इस बार फिल्म में नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) को अनन्या पांडे ने रिप्लेस किया है। साथ ही फिल्म में परेश रावल (Paresh Rawal) भी नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ