Moonbin Death: एस्ट्रो मेंबर मूनबिन का 25 साल की उम्र में निधन, अपार्टमेंट में मिला K-पॉप स्टार का शव
Edited By Nancy Tomar

Moonbin Death
Edited By Nancy Tomar

Moonbin Death
Moonbin Death: साउथ कोरियाई सिंगर, एक्टर, डांसर और मॉडल मूनबिन (Moonbin Death) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एस्ट्रो मेंबर मूनबिन (Moonbin Death) का शव उनके अपार्टमेंट में मिला है।
मूनबिन 25 साल के थे और पुलिस का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि 19 अप्रैल को रात करीब 8:10 बजे साउथ कोरियाई सिंगर, एक्टर, डांसर और मॉडल मूनबिन अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मूनबिन के मैनेजर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। वहीं, मूनबिन के निधन से हर कोई हैरान और परेशान है। वहीं, मूनबिन के फैंस उनकी मौत पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

Moonbin Death
बता दें कि मूनबिन ने सान्हा के साथ एस्ट्रो यूनिट ग्रुप के साथ अपना कमबैक किया था और मूनबिन एक फैन कॉन टूर को भी होस्ट करने वाले थे। इससे मूनबिन के फैंस खुश थे, लेकिन अब उनके निधन के बाद इसे भी कैंसिल कर दिया गया है।
वहीं आयोजकों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि- ‘भारी मन से हम आपको इंफॉर्म करना चाहते हैं कि 2023 मूनबॉन एंड सान्हा फैन कॉन टूर: जकार्ता में 13 मई को होने वाला डिफ्यूजन कैंसिल किया जाता है। लंबी चर्चा और विचार के बाद हमें इस इवेंट को हमारे कंट्रोल से बाहर की अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा, जिसे हम टाल नहीं सकते थे।”
बता दें कि मूनबिन एक अभिनेता और मॉडल थे और साल 2016 में कोरियन बॉय बैंड एस्ट्रो में शामिल हो गए थे। यह फंटाजियो द्वारा बनाया गया छह सदस्यों का ग्रुप था, जिसमें मूनबिन के अलावा एमजे, जिनजिन, चा उन-ऊ, यून सान-हा और रॉकी थे, लेकिन साल 2023 में 28 फरवरी को रॉकी ने ग्रुप छोड़ दिया था। वहीं, अब मूनबिन के निधन से भी हर कोई दुखी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: