Anupamaa Spoiler: अनुपमा से अक्षय तृतीया की पूजा कराएगी आध्या, देखती रह जाएगी श्रुति, रिंग से प्रपोज करेगा यशदीप

Anupamaa Spoiler 12th May: टीवी सीरियल अनुपमा में अनु और यशदीप के बीच नए रिश्ते की शुरुआत होने जा रही है। यशदीप अंगूठी से अनु को प्रपोज करेगा जिससे अनुज को जलन होगी। वहीं दूसरी ओर आध्या का अपनी मां की ओर झुकाव शुरू हो जाएगा जिससे श्रुति इनसिक्योर हो जाएगी।

Anupamaa Spoiler 12th May

Anupamaa Upcoming Update.

Anupamaa Spoiler 12th May: टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न की वजह से फैंस का फेवरेट बनता जा रहा है। शो में अनुपमा जहां तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद फाइनली अपने सपनों की तरफ एक कदम बढ़ा चुकी है तो वहीं उसके सामने एक चुनौती भी आने को तैयार है। ये चुनौती कुछ और नहीं बल्कि उसके पार्टनर सर यशदीप ढिल्लों का उसके प्रति प्यार है। वहीं दूसरी ओर डिंपी का सपना सच होने की कगार पर आ गया है। टीटू से शादी करने के लिए उसने जो ख्वाब देखे थे, वो सच होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि अब अपकमिंग एसिपोड में क्या कुछ दर्शकों को देखने को मिलेगा?

अनु की तारीफ सुन श्रुति हुई इनसिक्योर

शो के पिछले एसिपोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा अपने बॉस यशदीप का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेती है। अब दोनों बिजनेस पार्टनर बन चुके हैं। अनु को इंतजार है तो बस स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट के दोबारा शुरू होने का। इस खुशखबरी को वो अनुज के साथ भी शेयर करती है। अजुन श्रुति के सामने अनु की तारीफ करता है, जिसे देखकर श्रुति इनसिक्योर हो जाती है।

अनु को थैंक्स कहती है आध्या

आध्या के तेवर अपनी मां के लिए कुछ नरम पड़ने लगे हैं। पिछले एसिपोड में देखने को मिला था कि आध्या और अनुपमा साथ में डांस करते हैं। इस तरह से आध्या अपने स्कूल में डांस कॉम्पिटिशन जीत जाती है। इसके लिए वो अपनी मां यानी अनुपमा को थैंक्स कहती है। ये देखकर अनुपमा काफी खुश हो जाती है।

डिंपी और टीटू की शादी की डेट तय

दूसरी तरफ डिंपी और टीटू की शादी की तारीख तय हो चुकी है। अक्षय तृतीया के मौके पर बा घर में पूजा रखती हैं जहां पंडित जी दोनों की शादी की तारीख बताते हैं। शादी एक महीने के अंदर होने है, इसलिए वनराज कोशिश करता है कि शादी तीन महीने के लिए टल जाए पर बापूजी के आगे उसकी चलती नहीं है। इसके बाद डिंपी अनुपमा को वीडियो कॉल पर बताती है कि उसकी शादी की डेट फिक्स हो गई है।

इंगेजमेंट रिंग लेकर अनु के पास जाएगा यशदीप

आने वाले अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुज अपने घर में अक्षय तृतीया की पूजा रखता है। इस दौरान श्रुति व्हील चेयर पर रहने की वजह से आरती नहीं कर पाती है। ऐसे में आध्या श्रुति के हाथ से पूजा की थाल लेकर अनुपमा को देती है और कहती है कि पूजा आप करो। ये देख श्रुति के चेहरे का रंग उड़ जाता है। इसके बाद सेलिब्रेशन होता है, जहां मिस्टर ढिल्लन इंगेजमेंट रिंग लेकर पहुंचते हैं। हालांकि अनुज देख लेता है और पूछता है कि ये रिंग अनुपमा के लिए है? इस पर यशदीप हामी भरता है, जिससे अनुज का दिल टूट जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यशदीप का प्यार अनुपमा एक्सेप्ट करेगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ