Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Ritual Starts: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। 12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में अब अंबानी परिवार में खुशियां का माहौल शुरू हो गया है। दोनों की शादी के लिए खास तैयारियां की गई हैं। दोनों की शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।
बीते दिन निभाई गई मामेरु रस्म
दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। दोनों की शादी की रस्मों की शुरूआत हुई है गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने से। वहीं बीते दिन अंबानी परिवार के घर में पहली रस्म की शुरुआत हुई। ‘एंटीलिया’ में आज शादी की अहम रस्म मामेरु निभाई गई। चलिए आपको बताते हैं इस रस्म में परिवार का कौन-कौन सा सदस्य शामिल हुआ और बॉलीवुड जगत से इस रस्म में कौन-कौन आया।
मुकेश अंबानी ने मेहमानों का किया स्वागत
अंबानी परिवार के घर पर आज सितारों का तांता लग गया। मामेरु रस्म में कई सेलेब्स आए। यहां मुकेश अंबानी अपनी पोती को गोद लिए गेट पर मेहमानों के स्वागत करते हुए नजर आए। इस रस्म में दुल्हे की मां नीता अंबानी अपनी मां और भाभी को मिठाई खिलाती दिखीं। आज हुई रस्म में दुल्हन राधिका मर्चेंट भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने नारंगी रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं अनंत की बहन ईशा अंबानी और उनकी भाभी श्लोका अंबानी भी ऑरेंज कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
जाह्नवी कपूर भी हुईं शामिल
अनंत अबांनी और राधिका इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे। अनंत इस दौरान ऑरेंज कलर का कुर्ता पहने हुए नजर आए। इस दौरान एंटीलिया को लाल, गुलाबी और नारंगी फूलों से सजाया गया। वहीं घर में इस दौरान चारों तरफ गोल्डन लाइटें भी लगाई गई। इस चमक भरी रस्म में बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को भी देखा गया। अंबानी परिवार की इस रस्म में उन्होंने भी शिरकत की।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
51 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines