Ranbir-Alia Anniversary: अपनी शादी पर आलिया-रणबीर ने खर्च किए करोड़ों, एक्ट्रेस की साड़ी की कीमत जानकर लगेगा झटका

Ranbir-Alia Anniversary

Ranbir-Alia Anniversary

विज्ञापन

Ranbir-Alia Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर फैंस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

वहीं, सितारें भी कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर नीतू कपूर और सोनी राजदान ने भी आलिया और रणबीर को बधाई दी हैं। वहीं, कपल की शादी भले ही जल्दबाजी में हुई थी, लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है।

विज्ञापन

आलिया और रणबीर ने अपनी शादी में खर्च किए करोड़ों

बता दें कि आलिया और रणबीर ने अपनी शादी में बहुत खर्च किया, सिंपल सी दिखने वाली इस शादी में आलिया और रणबीर ने करोड़ों की ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, अपनी शादी में आलिया की साड़ी की कीमत भी 50 लाख रुपए थी। अपनी शादी में आलिया ने सब्यसाची के ब्राइडल वियर कलेक्शन से खास साड़ी चुनी थी और इसमें सात फेरे लिए थे।

9 लाख रुपए की थी रणबीर कपूर की शेरवानी

बताते चलें कि आलिया की ऑफ व्हाइट साड़ी में बेहतरीन तिल्ला वर्क किया गया था और साथ ही ऑर्गेंजा से बनी इस साड़ी के साथ एक वेल भी था। वहीं, रणबीर कपूर ने भी अपनी शादी में 9 लाख रुपए की शेरवानी पहनी थी, जिसके बटन डायमंड के बने थे। साथ ही इस शेरवानी पर खास कढ़ाई भी की गई थी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

विज्ञापन

2 करोड़ रुपए की डायमंड रिंग

इतना ही नहीं बल्कि रणबीर ने आलिया को जो मंगलसूत्र पहनाया था वो भी 5 लाख रुपए का था। वहीं, इस खास मौके पर रणबीर ने आलिया के लिए 2 करोड़ रुपए की डायमंड रिंग ली गई थी, जो बेहद सुंदर थी।

इसके साथ ही आलिया को रणबीर ने 48 लाख रुपए की खास रिंग भी पहनाई हैं। वहीं, अपनी शादी पर आलिया ने सब्यसाची के हेरिटेज कलेक्शन से ज्वेलरी को चुना था और एक्ट्रेस के गले का हार, माथा पट्टी और झुमके की कीमत ही लगभग 4 करोड़ रुपए थी, जिसमें आलिया बहुत सुंदर लग रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ