अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं अली फजल और ऋचा चड्ढा, शादी में देरी को लेकर बोलीं एक्ट्रेस
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) साल 2012 में फिल्म ‘फुकरे’ (Fukrey) के सेट पर पहली बार मिले थे। यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरूआत हुई और पिछले सात साल से ये जोड़ी एक साथ है। अली ने ऋचा को शादी के लिए साल 2019 में प्रपोज किया और 2020 इन्होंने इस निर्णय पर आगे बढ़ने का फैसला किया। लेकिन कोरोना महामारी ने इनके सारे प्लान्स को खराब कर दिया और कपल को अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी।
लेकिन अब कपल के फैंस के लिए खुशखबरी है, दोनों जल्द ही शादी (Richa Chadha & Ali Fazal marriage) करने जा रहे हैं। जी हां, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ी अगले महीने यानी सितंबर के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएगी। दोनों ने अपने इस खास मौके के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू भी कर दी है। इस शादी के दो समारोह आयोजित किया जाएंगे, पहला मुंबई और दूसरा दिल्ली में। फंक्शन में दोनों के करीबी दोस्तों और परिवार वालों के शामिल होने की संभावना है।
https://www.instagram.com/reel/CgzOUuslP-L/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि अली और ऋचा इन दिनों इटली में अपना वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वहां से लौटने के बाद दोनों अपनी शादी की तैयारियों पर लग जाएंगे। शादी के बाद अली ‘मिर्जापुर 3’ (Mirzapur 3) की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं ऋचा के पास ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ और ‘फुकरे 3’ जैसी फिल्में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: