OMG 2: सनी देओल स्टारर गदर 2 और अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 आज यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दोनों फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा। फैंस में इस तरह का उत्साह है कि अक्षय कुमार की पोस्टर लेकर पहुंच रहे हैं, तो कोई पोस्टर पर दूध चढ़ा रहा है।

विज्ञापन

दर्शकों का जोश हाई

गदर 2 को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं सिनेमाघरों में खूब भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को भी लोग देखने जा रहे है। कई थिएटर्स में गदर 2 हाउसफुल चल रही है। रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों से कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

अक्षय के पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे फैंस

सामने आई एक तस्वीरों में देखा जा रहा है कि फैंस अक्षय कुमार की पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर पर फूल-माला भी पहनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग OMG-2 की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रिलीज से पहले विवादों में रही ओएमजी 2 के लिए दिख रही भीड़ से लगता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। फैंस अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

गदर 2 के लिए भी उमड़ी भीड़

सनी की गदर 2 को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस सिनेमाघरों में हैंडपंप और हथौड़ा लेकर पहुंच रहे हैं। सभी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब, देखना होगा बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ