5 महीने की प्रैग्नेंसी के बाद मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं Shah Rukh Khan की ये एक्ट्रेस

Rani Mukherjee Miscarriage

Rani Mukherjee Miscarriage

Rani Mukerji Miscarriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को आखिरी बार इसी साल 2023, मार्च में रिलीज हुई फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ (Mrs. Chatterjee vs Norway) में देखा गया था, जिसको काफी पसंद किया गया था। हाल में एक्ट्रेस अपने साथ घटी एक ट्रेजडी को लेकर सुर्खियों में आ गई है। वैसे तो एक्ट्रेस अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें करना पसंद नहीं करती, लेकिन हाल में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एख बड़ी दुख भरी ट्रेजडी बताई है।

दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल में अपने मिसकैरेज को लेकर खुलासा किया है। रानी मुखर्जी ने बताया कि साल 2020 में कोविड19 के वक्त वो दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं, लेकिन 5 महीने बाद उनका मिसकैरेज हो गया। इस दर्दनाक पल को झेलना उनके लिए बहुत ही मुश्किल था। रानी (Rani Mukerji) ने ये खुलासा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 (Indian Film Festival of Melbourne 2023) के दौरान किया।

https://www.instagram.com/p/CvzES3Cv00T/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं Rani Mukerji

यहां एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ (Mrs. Chatterjee vs Norway) पर की, जिस दौरान उन्होंने अपने साथ हुई इस ट्रेजडी के बारे में बताया। रानी मुखर्जी की ये फिल्म नार्वे में रह रही एक भारतीय परिवार पर आधारित है, जो एक सच्ची घटना थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक मां का किरदार निभाया है, जिनके दोनों बच्चों को छीनने की कोशिश की जाती है और वो अपने बच्चों के लिए लड़ती हैं।

पहली बेटी का जन्म भी था प्रीम्युचोर

आशिमा छिब्बर (Ashima Chhibber) के निर्देशन में बनी ये फिल्म किसी को भी इमोशनल करने के लिए काफी है। वहीं, अगर रानी मुखर्जी की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो, उन्होंने साल 2014 में डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) से शादी की थी, जो यशराज फिल्म्स के मालिक हैं। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम अदिरा है। रानी की बेटी अदिरा प्रीम्युचोर थी, जिसका डिलिवरी डेट से दो महीने पहले ही हो गया था, जिसके चलते उसको काफी समय तक NICU में रखा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ