Bharti Singh ने क्यों घटाया 14 किलो वजन? Ram Kapoor ने भी फिटनेस का खोला सीक्रेट

Bharti Singh Ram Kapoor Transformation: भारती सिंह और राम कपूर ने बताया है कि दोनों ने अचानक ट्रांसफॉर्मेशन क्यों दिखाया? इसके पीछे की वजह दोनों के लिए एक ही है। दोनों ने एक शॉकिंग खुलासा किया है।

Bharti Singh Ram Kapoor

भारती सिंह और राम कपूर ने ट्रांसफॉर्मेशन पर खुलासा किया है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Bharti Singh Ram Kapoor Transformation: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में राम कपूर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर खुलकर बात की है। साथ ही भारती सिंह ने भी अपना वजन घटाने का कारण रिवील किया है। इन दिनों राम कपूर अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके घटे हुए वजन पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट कर रहे हैं। राम कपूर पर ओजेम्पिक से वजन घटाने के भी आरोप लग रहे हैं। अब इन सबके बीच राम कपूर ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

कोविड के दौरान खुलीं भारती सिंह की आंखें

आपको बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में हेल्दी लाइफस्टाइल पर बात चल रही थी। तभी हर्ष ने खुलासा किया कि कोविड के दौरान भारती को शुगर हो गया था। इसके बाद उन्होंने भारती को कहा था कि तुम बहुत यंग हो और ऐसी जिंदगी नहीं जीनी चाहिए। तुमने सबके लिए किया है। बचपन से मेहनत की है, नाम कमाया और सबको सेट किया। अगर तुम्हें कुछ हो गया तो कितनी बेवकूफी वाली बात होगी ये कि सबके लिए करके खुद मर गई।

Advertisment

हर मील से पहले इन्सुलिन शॉट लेते थे राम कपूर

इसके बाद भारती ने रिवील किया कि कोविड के वक्त पर सभी हाउस हेल्प चली गई थीं। जब उन्हें उन्हें पौंछा मारना पड़ा तो उनकी सांसे फूलने लगीं। भारती को समझ आया कि वो अपना खुद का काम नहीं कर पा रही हैं, यानी वो फिट नहीं हैं। उस दिन के बाद से उन्होंने वजन कम करने की ठान ली थी। वो 92 से 74 किलो की हो गई थीं, लेकिन अब वो 78-79 किलो की हैं। इसके बाद राम कपूर ने कहा कि वजह मायने नहीं रखता हेल्थ रखती है। राम ने बताया कि 2 साल पहले जब वो शूट कर रहे थे, तो उनकी हालत बहुत खराब थी। वो 3 बार इन्सुलिन शॉट ले रहे थे क्यों वो 140 किलो के थे और उनकी शुगर बहुत ज्यादा बढ़ी हुई थी।

बेटे के लिए राम कपूर ने घटाया वजन

राम कपूर को डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें डायबिटीज स्ट्रोक आ सकता है। इसके बाद उन्हें ट्रांसफॉर्मेशन करना ही पड़ा, नहीं तो वो ज्यादा जी नहीं पाते। राम कपूर का कहना है कि वो अभी भी खुद पर काम कर रहे हैं और जब तक 6 पैक एब्स नहीं बना लेंगे, रुकेंगे नहीं। उन्हें ऐसा इसलिए करना है क्योंकि वो बेस्ट बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका एक बेटा है, जो उन्हें देखता है और उसके लिए एक परफेक्ट एक्साम्प्ल सेट करना है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ