Ghoomer Teaser: इन दिनों फैंस को अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

टीजर देखने के बाद फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं, चंद सेकेंड के टीजर में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Ghoomer का टीजर आउट

बता दें कि अभिषेक बच्चन ने अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘घूमर’ के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस चंद सेकेंड के वीडियो टीजर में साफ देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन कोच के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं, सैयामी खेर (Saiyami Kher) हाथ में गेंद पकड़े दिख रही है। इसके साथ ही दोनों का लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, फैंस भी फिल्म के टीजर वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

‘लेफ्टी है…लेफ्ट ही है…’

बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की इंस्पिरेशनल कहानी है। टीजर में अभिषेक बच्चन का लुक काफी इंप्रेसिव है, जबकि सैयामी क्रिकेटर का रोल निभाती नजर आएंगी, जिसका एक हाथ नहीं है। वहीं, अभिषेक बच्चन ने टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘लेफ्टी है…लेफ्ट ही है…’घूमर’…18 अगस्त को सिनेमाघर में’।

विज्ञापन

शबाना आजमी भी फिल्म में आएंगीं नजर

बता दें कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के अलावा शबाना आजमी भी नजर आने वाली है। साथ ही अमिताभ बच्चन भी फिल्म में खास किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म क्रिकेट के इर्द गिर्द घूमती है। वहीं, अगर फिल्म के निर्देशन की बात करें तो आर बाल्की ने फिल्म का निर्देशन किया है।

तीन दिन बाद रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

वहीं, फिल्म का ट्रेलर भी तीन दिन बाद रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी फिल्म के टीजर के साथ ही शेयर की गई है। वहीं, अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ