Shehnaaz Gill, Patna Shukla: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी आने वाली फिल्म ‘पटना शुक्ला’ को लेकर चर्चा में है। इस बीच अब शहनाज गिल भी इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए है। जी हां, इसकी जानकारी खुद शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। जैसे ही एक्ट्रेस का पोस्ट सामने आया तो सभी उन्हें बधाई भी देने लगे। आइए आपको बताते हैं कि आखिर रवीना की फिल्म से शहनाज का क्या कनेक्शन है?
शहनाज ने शेयर किया वीडियो
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘पटना शुक्ला’ का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने इसके कैप्शन में लिखा है कि माई फर्स्ट एवर, एज ए प्लेबैक सिंगर फॉर ए फिल्म #DilKyaIradaTera। जी हां, फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के गाने ‘दिल क्या इरादा तेरा’ को शहनाज गिल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, अब इस पर यूजर्स का रिएक्शन भी आ गया है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यूजर्स ने की तारीफ
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि वाइस वॉइस। दूसरे ने लिखा कि वाह, मजा आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा कि ओएमजी ये तो बेहद कमाल का गाना है। एर अन्य ने लिखा कि शहनाज आपको बहुत बधाई। एक और यूजर ने कहा कि सच में आपकी आवाज बहुत ही शानदार है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर शहनाज के इस गाने पर कर रहे हैं।
‘पटना शुक्ला’ का फैंस को इंतजार
बता दें कि शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, अब उन्होंने फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के गाने में अपनी आवाज देकर प्लेबैक सिंगर बनकर सामने आई है। इसके साथ ही अगर फिल्म ‘पटना शुक्ला’ की बात करें तो इस फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Govinda ने शिवसेना में शामिल होते ही स्पष्ट किए इरादे, जानें CM के सामने क्या बोले ‘चीची’?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
4 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
4 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
18 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
18 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
19 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
19 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines