Govinda ने शिवसेना में शामिल होते ही स्पष्ट किए इरादे, जानें CM के सामने क्या बोले 'चीची'?

Govinda, Lok Sabha Election 2024: गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। एक्टर अपनी दूसरी चुनावी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। इस बीच अब बी-टाउन में चीची के नाम से मशहूर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने पर रिएक्ट किया है।

Govinda

Govinda, Imagr Credit- Google

Govinda, Lok Sabha Election 2024: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट (Lok Sabha Election 2024) में शामिल हो गए हैं। एक्टर अपनी दूसरी चुनावी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। इस बीच अब बी-टाउन में चीची के नाम से मशहूर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने पर रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इतने साल बाद राजनीति के मैदान में आने पर गोविंदा ने क्या कहा?

विज्ञापन

क्या बोले गोविंदा?

शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने पर गोविंद ने कहा कि मैं शिंदे साहब को धन्यवाद करना चाहता हूं। मेरे लिए आज के दिन पार्टी में शामिल होना ऊपरवाले का बड़ा आशीर्वाद है। एक्टर ने आगे कहा कि मैं साल 2004 से 2009 तक राजनीति में था, लेकिन जब मैंने राजनीति के मैदान से अपने कदम पीछे किए थे, तो मुझे नहीं लगा था कि मैं वापस चुनावी मैदान में आउंगा।

विज्ञापन

वफादारी और ईमानदारी से काम करूंगा- गोविंदा

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे गोविंदा ने कहा कि 14 साल के वनवास के बाद जहां राम राज है अब मैं वहां वापस आया हूं। मुझे पर जो भरोसा जताया गया है उसे मैं सही से निभाते हुए इस पर खरा उतरूंगा। बीते 14-15 साल से महादेव का नाम लेकर काम किया है और आगे भी वफादारी और ईमानदारी से अपने काम को करूंगा।

विज्ञापन

गोविंदा ने स्पष्ट किए इरादे

गोविंदा ने कहा कि वो आर्ट और कल्चर के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसे कैसे प्रमोट करें और इसका विकास कैसे करें मैं इस पर काम करना चाहता हूं। वहीं, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं भी गोविंदा को दिल से वेलकम करना चाहता हूं। आज शिवजयंती के खास मौके पर और इस पवित्र दिन पर एक्टर का प्रार्टी में तहे दिल से वेलकम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ