हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajat Vs Rajveer से Elvish का क्या कनेक्शन? क्या 'राव साहब' की वजह से दोनों में हुआ झगड़ा?

Rajat Vs Rajveer Controversy, Elvish Yadav: एक तरफ जहां एल्विश यादव स्नेक वेनम केस को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, दूसरी तरफ रजत वर्सेज राजवीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आखिर क्या है ये पूरा मामला? क्या एल्विश यादव की वजह से दोनों में हुआ झगड़ा?

विज्ञापन
Rajat Vs Rajveer Controversy

Rajat Vs Rajveer Controversy, Elvish Yadav: एक तरफ जहां एल्विश यादव स्नेक वेनम केस को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, दूसरी तरफ रजत वर्सेज राजवीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आखिर क्या है ये पूरा मामला? क्या एल्विश यादव की वजह से दोनों में हुआ झगड़ा? तो चलिए आपको बताते हैं कि इस पूरे मामले पर खुद राजवीर का क्या कहना है?

Rajat Vs Rajveer पर क्या बोले यूट्यूबर राजवीर?

News24 से बात करते हुए यूट्यूबर राजवीर ने Rajat Vs Rajveer पर बात की। इस दौरान राजवीर ने कहा कि इस मामले में कंफ्यूजन बढ़ते, बढ़ते बहुत ज्यादा बढ़ गई। रजत भी हमारा भाई है… राजवीर ने आगे कहा कि एल्विश का जो मामला था मैक्सटर्न के साथ, उसे रजत दलाल ने ही सोल्व कराया। अब इस केस में क्या हुआ कि जिसे थप्पड़ पड़े उसके कुछ फॉलोअर्स बढ़ गए थे।

एल्विश और मैक्सटर्न की दोस्ती रजत ने कराई- राजवीर

राजवीर ने कहा कि एल्विश ने थप्पड़ मारा और वो थोड़ा फेमस भी है, तो उसने थप्पड़ मारा तो न्यूज बनी और न्यूज बनी तो एल्विश ने किसको मारा है? तो एल्विश को जो लोग हेट करते हैं तो वो दूसरी पार्टी को सपोर्ट करेंगे, तो उन्होंने उसको फॉलो कर लिया। अब उसके फॉलोअर्स बढ़े तो दुनिया को दिखा कि इस लड़के के भी फॉलोअर्स बढ़ गए, तो उनकी जो दोस्ती कराई थी वो रजत ने कराई थी।

विज्ञापन

हम आपके साथ कंट्रोवर्सी करना चाहते हैं- राजवीर

यूट्यूबर ने आगे कहा कि इसके बाद कुछ मैसेज मुझे भी आए, फिटनेस इंडस्ट्री से जो अभी ग्रोइंग स्टेज पर हैं। उन्होंने मुझे कहा कि सर हम आपके साथ कंट्रोवर्सी करना चाहते हैं। आप हमे थप्पड़ मार लेना क्योंकि सोशल मीडिया पर आपकी इमेज थोड़ी राउडी वाली है, तो आप हमे थप्पड़ मारना और हम भी ऐसे दिखाएंगे और बात को बढ़ाएंगे। वायरल होने के चक्कर में… फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कि राजवीर ने किसको मारा? इसकी न्यूज बनेगी ना।

हम दोनों में दोस्ती हो गई है- राजवीर

राजवीर ने कहा कि एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर होने के नाते हमारी भी जिम्मेदारी है कि उनको राइट पाथ की तरफ लेकर जाए। तो मैंने रात में स्टोरी डाला कि मुझे इस तरह के मैसेज आ रहे हैं और मैं ग्रोइंग स्टेज पर मौजूद सभी भाईयों को कहना चाहता हूं कि ऐसा करने की सोचें भी ना। इस सबमें शायद मेरे मुंह से कुछ गलत निकला हो वो रजत अपने ऊपर ले गया कि मैंने भी तीन दिन पहले फैसला किया है और ये इनडायरेक्टली मुझे टारगेट कर रहा है, लेकिन अब हम दोनों में दोस्ती हो गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- राजनीति के मैदान में Swara Bhasker! इस सीट से Lok Sabha Elections 2024 में मिल सकता है टिकट?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola