राजनीति के मैदान में Swara Bhasker! इस सीट से Lok Sabha Elections 2024 में मिल सकता है टिकट?

Swara Bhasker, Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी राजनीति के मैदान में उतर सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो खबरें यही हैं कि अभिनेत्री चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

Swara Bhasker

Swara Bhasker, image credit- Google

विज्ञापन

Swara Bhasker, Lok Sabha Elections 2024: इन दिनों देश में चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। जहां एक तरफ सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं, दूसरी तरफ फिल्मी सितारे भी राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी राजनीति के मैदान में उतर सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो खबरें यही हैं कि अभिनेत्री चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

चुनावी मैदान में उतर सकती हैं स्वरा 

दरअसल, स्वरा को लेकर खबरें हैं कि इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में एक्ट्रेस महाराष्ट्र की एक सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, मुंबई के उत्तर-मध्य (ब्रांद्रा) सीट से कांग्रेस एक्ट्रेस को टिकट देने पर विचार कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि खबरें तो यहां तक हैं कि एक्ट्रेस दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से संपर्क में है और वो चुनाव लड़ने के पूरे मूड़ में है। हालांकि इसको लेकर अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से भी कुछ नहीं कहा गया।

विज्ञापन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नजर आई थीं एक्ट्रेस 

सूत्रों ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक्ट्रेस के नाम को लेकर आश्वासन दिया है कि इस पर विचार किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री को भी अक्सर बीजेपी की नीतियों के विरोध में बयान देने हुए देखा जाता है। वहीं, अगर स्वरा की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में देखा गया। बताते चलें कि स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद भी राजनीति के क्षेत्र में हैं। फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश (महाराष्ट्र) अध्यक्ष हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के भी राजनीति में शामिल होने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या स्वरा लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ