अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन का दूसरा दिन काफी शानदार रहा। अंबानी फैमिली समेत सेलेब्स ने जमकर डांस किया। खान तिकड़ी यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान भी नाटू-नाटू पर डांस करते दिखे। वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी पीछे नहीं रहे। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच कई यूजर्स ने प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका को उछल-कूद करते देख अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही रणवीर सिंह को फटकार लगाई। आइए जानते हैं पूरा मामला।
यह भी पढ़ें: Anant Ambani ने अपनी हेल्थ पर ऐसा क्या कहा? भावुक हो गए मुकेश अंबानी
पिछले दिनों कपल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में शामिल होने से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। दीपिका और रणवीर शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। बता दें कि BAFTA अवॉर्ड्स के दौरान ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे। इसके बाद ही कपल ने अनाउंस कर दिया कि दोनों ही इस साल सितंबर के महीने में माता-पिता बनने वाले हैं।
जामनगर में हैं दीपिका और रणवीर
फिलहाल इस समय दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अंबानी के फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर में हैं। अनंत और राधिका की तीन दिन तक चलने वाली प्री-वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन कपल ने पॉप सिंगर रिहाना का फंक्शन एन्जॉय किया। दूसरे दिन उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस दी। इस दौरान दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह के गाने ‘गल्लां गूडियां’ पर जमकर ठुमके लगाए। दीपिका और रणवीर की स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने कपल की लगाई लताड़
उधर, होने वाले मम्मी-पापा दीपिका और रणवीर का वीडियो देखने के फैंस कपल की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण के उछल-कूद करने से काफी नाराज हैं। इस हालत में दीपिका को नाचते देख कई यूजर्स ने रणवीर सिंह पर गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही वाइफ दीपिका को डांस कराने के लिए उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘पैसे के लिए अपनी सेहत की चिंता भूल बैठीं..हद है..पैसे की कमी नहीं फिर भी..प्रेग्नेंसी के दौरान इतनी समझ तो होनी चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पैसा ने तो जल्दी प्रेगनेंसी में नचवा दिया।’
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
6 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
195 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines