प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच Deepika और Ranveer पहुंचे एयरपोर्ट, क्या अंबानी के फंक्शन में हो रहे शामिल?

Deepika-Ranveer Spotted At Mumbai Airport: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुरुवार को अपनी सबसे बड़ी खुशी को फैंस के साथ शेयर किया। कपल ने बताया कि वह इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

Ranveer singh and Deepika Padukone

Deepika Padukone and Ranveer Singh Spotted At Mumbai Airport. Photo Credit- Instagram

Deepika-Ranveer Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने आज सुबह ही अपने फैंस को गुड न्यूज दी। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जिरए बताया कि वह इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं और सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करते के लिए तैयार हैं। इस खबर के आने के बाद से ही सेलेब्स और फैंस रणवीर और दीपिका को बधाई दे रहे हैं। इस बीच कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि दोनों अंबानी परिवार में होने वाले फंक्शन में शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

फैंस ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने जब से अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गुड न्यूज फैंस को सुनाई है, उसके बाद से ही कपल को सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर समेत कई बी-टाउन सेलेब्स ने रणवीर और दीपिका को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दी है। वहीं कपल के फैंस भी अपनी खुशी जताने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने रणवीर और दीपिका को सोशल मीडिया पर भर-भरकर बधाई दी है।

विज्ञापन

वीडियो हो रहा वायरल

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गुरुवार की सुबह अपने फैंस को खुशखबरी दी और शाम को ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हा है, जिसमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आया। खास बात ये है कि वीडियो में कपल मैचिंग कलर के कपड़े पहने हुए एक-दूसरे को ट्विनिंग करते नजर आ रहा है। दरअसल, रणवीर और दीपिका ने व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हैं।

विज्ञापन

फैंस ने कपल के साथ काटा केक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे और अपनी कार से बाहर निकले तो पैपराजी ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। वहीं कपल के फैंस भी उन्हें बधाई देने से पीछे नहीं रहे। इस बीच कुछ फैंस ने दीपिका और रणवीर को फूलों का गुलदस्ता भी दिया और साथ में केक भी काटा। वीडियो में दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन

ये सेलेब्स भी बनेंगे पेरेंट्स

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस के डिलीवरी मंथ की बात करे तो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। इस वक्त दीपिका पादुकोण दो महीने की प्रेग्नेंट है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से पहले इंडस्ट्री के कई कपल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस यामी गौतम भी जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। इसके अलावा ऋचा चड्ढा-अली फज़ल और वरुण धवन-नताशा दलाल भी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ