Anant Ambani ने अपनी हेल्थ पर ऐसा क्या कहा? भावुक हो गए मुकेश अंबानी

Anant Ambani Talks About His Health: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई सेलेब्स शामिल हुए हैं। इस दौरान मुकेश अंबानी ने वेलकम स्पीच देकर सभी को धन्यवाद दिया। वहीं अनंत अंबानी ने अपनी दिल छू लेने वाली स्पीच से सभी को इमोशनल कर दिया। उनकी स्पीच सुनकर मुकेश अंबानी भी भावुक हो गए।

Anant ambani and Radhika Merchant pre wedding

Anant Ambani Talks About His Health. Photo Credit- Instagram

अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन का पहला दिन शानदार रहा। फंक्शन में देश-दुनिया की कई नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। कैरेबियन पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) की जबरदस्त परफॉर्मेंस से लेकर सेलेब्स के लुक्स और डांस मूव्स ने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने वेलकम स्पीच दी तो वहीं अनंत अंबानी ने सभी को भावुक कर दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

फंक्शन के दौरान अनंत अंबानी ने दिल छू लेने वाली स्पीच दी। साथ ही अपनी बीमारी पर बात की जिससे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए। मुकेश अंबानी भी अपने लाडले बेटे की स्पीच सुनने के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए और भावनाओं में बह गए। आइए जानते हैं कि अनंत अंबानी ने क्या कहा।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C3_ThbcoLOE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ca298c90-36c0-46c0-8e56-497af4d6cd94

विज्ञापन

अनंत अंबानी ने दिया धन्यवाद

अनंत अंबानी ने स्पीच देते हुए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा पर विश्वास करने के लिए अपनी मां नीता अंबानी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने हर चीज के लिए अथक परिश्रम किया है। अनंत ने कहा, ‘यह सब मेरी मां ने बनाया है, किसी और ने नहीं। मेरी मां पिछले चार महीनों से बाहर जा रही हैं। उन्होंने इस फंक्शन के लिए दिन और रात मेहनत की है। 18 से 19 घंटे तक काम किया है। मैं अपनी मां का आभारी हूं।’

विज्ञापन

इमोशनल हुए मुकेश अंबानी

अनंत अंबानी ने मेहमानों के सामने अपनी हेल्थ पर भी बात की जिसे सुनकर मुकेश अंबानी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा, ‘उनकी लाइफ कभी भी फूलों से भरी हुई नहीं रही है क्योंकि उन्हें बचपन से ही किसी न किसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझना पड़ा है।’ अनंत की इन बातों को सुनते ही मुकेश अंबानी इमोशनल हो गए और रोने लगे।

https://www.instagram.com/p/C4AgMNyPKPy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b1e68ded-23a9-471f-be47-cd1c43af1e14

विज्ञापन

अपनी हेल्थ पर की बात

अपनी हेल्थ पर बात करते हुए अनंत अंबानी ने कहा, ‘मैंने बचपन से कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारी का सामना किया है लेकिन मेरी मां और पापा ने मुझे इसका अहसास कभी नहीं होने दिया। वह हर परिस्थति में मेरे साथ रहे। उन्होंने मुझे हमेशा इस बात का अहसास कराया कि अगर मैं सोच सकता हूं तो मैं यह कर भी सकता हूं।’ इस दौरान उन्होंने अपनी ड्रीम क्वीन राधिका मर्चेंट के बारे में भी बात की। अनंत ने खुद को 100 प्रतिशत लकी बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में राधिका जैसी लड़की मिली है ये उनका सौभाग्य है। अपनी स्पीच के दौरान अनंत अंबानी ने अपनी दादी, कोकिलाबेन अंबानी और राधिका के माता-पिता समेत अपने भाई आकाश अंबानी, भाभी श्लोका मेहता, बहन ईशा अंबानी और जीजा आनंद पिरामिल को धन्यवाद दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ