Maxtern Approached For Bigg Boss: हाल ही में एक पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) खूब विवादों में बने हुए थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वो एक यूट्यूबर को बेरहमी से मारते हुए नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया। मैक्सटर्न (Maxtern) उर्फ सागर ठाकुर ने एल्विश पर कई संगीन आरोप लगाने के बाद उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी। हालांकि, बाद में मामला पूरा उल्टा हो गया और दुश्मनी भूलकर इन दोनों ने दोस्ती कर ली। अब एल्विश यादव और मैक्सटर्न फिर से दोस्त बन गए हैं।
एल्विश से झगड़े के बाद मैक्सटर्न बनेंगे बिग बॉस का हिस्सा?
लेकिन इन दोनों की दुश्मनी और दोस्ती ने लोगों का काफी ध्यान खींचा। इस कंट्रोवर्सी ने पूरे देश का अटेंशन लूट लिया। अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस कंट्रोवर्सी का मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर को फायदा हुआ है और उनकी एंट्री अब डायरेक्ट सलमान खान (Salman Khan) के शो में हो गई है। टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के ओटीटी सीजन 3 का जल्द ही आगाज होने वाला है। इस शो में शामिल हो सकते कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने शुरू हो चुके हैं। ऐसे में अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है और वो है एल्विश यादव से पंगा लेने वाले मैक्सटर्न का।
मेकर्स कर रहे मैक्सटर्न के नाम पर विचार?
कहा जा रहा है कि मैक्सटर्न भी बिग बॉस ओटीटी सीजन में नजर आ सकते हैं। वैसे भी मेकर्स इस शो के लिए कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स की तलाश में रहते हैं। ऐसे में इतने बवाल के बाद मैक्सटर्न उनके लिए एक परफेक्ट कंटेस्टेंट साबित हो सकते हैं। उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और राव साहब (Rao Sahab) के साथ हुए झगड़े के बाद तो वैसे भी उन्हें पूरी दुनिया जान ही गई है। ऐसे में उनके इस शो में शामिल के चांस काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं। वैसे भी मेकर्स पिछले कुछ सीजन से पॉपुलर यूट्यूबर्स पर आंख गड़ाकर बैठे हैं। ओटीटी का इससे पहला सीजन खुद एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर जीता था।
यह भी पढ़ें: Munmun Dutta और Raj Anadkat की सगाई की खबर में कितनी सच्चाई? बबीता जी ने तोड़ ही दी चुप्पी
क्या हैं रूमर्स की सच्चाई?
इतना ही नहीं उन्होंने फुकरा इंसान (Fukra Insaan) उर्फ अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को हराकर ये ट्रॉफी हासिल की थी जो खुद एक यूट्यूबर हैं। ऐसे में अब बिग बॉस के मेकर्स मैक्सटर्न के नाम पर विचार कर रहे हैं ऐसी रूमर्स सामने आ रही हैं। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है अभी तक इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अब तो जब ये शो शुरू होगा या फिर मेकर्स या मैक्सटर्न चुप्पी तोड़ेंगे सच तब ही सामने आ पाएगा।
संबंधित खबरें
Tiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
3 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
13 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
14 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
14 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
14 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
14 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
55 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
86 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
207 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines