Manisha Rani Unfollowed Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अक्सर ही किसी न किसी वजह से खबरों में रहते हैं। मारपीट और रेव पार्टी के बाद फिर यूट्यूबर एक वीडियो को लेकर मुसीबत में आ गए हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत FIR दर्ज की है। इस मुसीबत के समय में एल्विश यादव की खास दोस्त मनीषा रानी भी उनसे दूर हो गई हैं। ‘झलक दिखला जा 11’ की विनर मनीषा रानी ने उन्हें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की असली गिरफ्तारी से जुड़ा सच सुनिए, पुलिस ने गुंडा समझ भेजा था सलाखों के पीछे
नेटिजन्स ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
जाहिर है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान एल्विश यादव और मनीषा रानी की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शो से बाहर आने के बाद भी कई मौके पर एल्विश और मनीषा को एक-साथ स्पॉट किया गया है। अब लगता है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है।
हाल ही में नेटिजन्स ने मनीषा रानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से फॉलोइंग लिस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अब एल्विश यादव का नाम नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मनीषा रानी ने अपने दोस्त एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
लोगों ने बताई ये वजह
आपको बता दें कि एल्विश और मनीषा की जोड़ी टॉम और जेरी की तरह रही है। बिग बॉस ओटीटी के दौरान मनीषा कई बार एल्विश से फ्लर्ट करते हुए भी दिखाई दी हैं। दोनों ने एक साथ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। अब जब मनीषा ने उन्हें इंस्टा से अनफॉलो कर दिया है तो लोग भी यही कयास लगा रहे हैं कि शायद मनीषा रानी को एल्विश यादव का मारपीट वाला अंदाज पसंद नहीं आया है।
https://twitter.com/RealMaxtern/status/1765835399870722421?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1765835399870722421%7Ctwgr%5E639a0ec4d79172a9c89be9aa1ccf3140eacf1b31%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fentertainment-news%2Felvish-yadav-bigg-boss-ott-winner-accused-of-threatening-by-youtuber-maxtern-video-viral%2F616857%2F
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट करते हुए देखा गया था। वीडियो में एल्विश करीब 8-10 लोगों के साथ मिलकर मैक्सटर्न को मारते हुए दिख रहे थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
उधर, मामला दर्ज होने के बाद एल्विश यादव ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपना पक्ष रखा है और माफी मांगी है। उन्होंने यूट्यूबर मैक्सटर्न पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैक्सटर्न ने उनके माता-पिता को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। इसके बाद एल्विश ने मैक्सटर्न को अपने घर मिलने के लिए बुलाया था लेकिन आखिरी वक्त में उसने लोकेशन बदल दी।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
3 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
4 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
4 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
4 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines