
Maharani Season 3 Review: बदला लेने पर उतरी 'महारानी', बिहार के दिलचस्प ड्रामे के बाद अब क्या और आगे बढ़ेगी 'रानी भारती'?
Edited By Ashwani Kumar

Edited By Ashwani Kumar
Movie name: Maharani Season 3
Director: Saurabh Bhave
Movie Casts: Huma Qureshi, Amit Sial, Vineet Kumar, Pramod Pathak, Kani Kusruti, Anuja Sathe, Sushil Pandey, Dibyendu Bhattacharya, Sohum Shah
★★★★★Maharani Season 3 Review: एक बार फिर से ओटीटी पर वापस आई ‘महारानी’, जी हां इस सीरीज का तीसरा सीजन आ गया है। हुमा कुरैशी यानी महारानी के किरदार से हर कोई वाकिफ है और उनके बारे में हर एक चीज सब बहुत ही अच्छे से जानते हैं। अब इस किरदार नहीं बल्कि कहानी पर ध्यान देने की जरुरत है और ध्यान दिया भी गया है क्योंकि सीरीज की कहानी वहीं से शुरू हुई, जहां ये छूटी थी।
इस सीरीज की कहानी की बात करें तो रानी भारती बीते तीन साल से अपने पति यानी बिहार के एक्स सीएम- भीमा भारती की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। अब बिहार ही सत्ता किसी और के नहीं बल्कि रानी के प्रतिद्वंदी नवीन कुमार के हाथ में है। सत्ता का सुख ले रहे नवीन कुमार के साथ अब सियासत के सारे खिलाड़ी हैं, लेकिन रानी भारती जेल से बाहर ही नहीं आना चाहती और उनके पॉलिटिकल एडवाइजर मिश्रा जी, इसके लिए बार-बार उन्हें मनाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
रानी भारती जेल में 12वीं के एग्जाम के लिए तैयारी कर रही है और इसके साथ ही वो सीक्रेट तरीके से आर्मी की भी तैयारी कर रही है। रानी का ये सब करना ‘वुमेन इंपॉरमेंट’ को दर्शाता है। शुरू में तो सब ठीक लगता है और ये बहुत मजेदार लगता है, लेकिन धीरे-धीरे इस सीजन की कमी नजर आने लगती है। इस सीजन में रानी पक्की रानी बन चुकी हैं, मतलब अब वो राजनीति की पक्की खिलाड़ी हैं। कई बार को खून-खराबे का रास्ता चुनती है।
महारानी की तीसरे सीजन की कहानी रानी और नवीन कुमार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। हालांकि इस बार के सीजन में रानी का जलवा दिखता है और वो राजनीति के बड़े-बड़े सूरमाओं को धूल चटाती नजर आती हैं। रानी की बदला लेने वाली भूख इस सीरीज को आगे बढ़ाने वाली गुंजाइश को खत्म तो कर देती है, लेकिन सुभाष कपूर ने इसमें प्रधानमंत्री बनने वाली लाइन जोड़कर इसके आगे बढ़ने का हिंट जरुर दिया है। इस सीरीज के 8 एपिसोड है, जिनमें महारानी का जलवा बरकरार है।
हुमा कुरैशी ने सीरीज में बहुत शानदार काम किया है। अमित सियाल ने भी खूब धमाका किया है और साबित किया है कि वो कमाल के एक्टर हैं। सोहम शाह भी पीछे नहीं रहे और चाणक्य बने मिश्रा जी के किरदार में प्रमोद पाठक ने भी दर्शकों का दिल जीता है। राज्यपाल बने अतुल तिवारी शानदार हैं और इसके अलावा सीरीज में हर किसी ने मेहनत की है। इसी के साथ ‘महारानी सीजन 3 को 3 स्टार’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: