Mamta Kulkarni Resigned : बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी और कहा कि वह बचपन से साध्वी थीं और आगे भी रहेंगी। साथ ही ममता कुलकर्णी ने अपने इस्तीफे की वजह भी बताई।
ममता कुलकर्णी ने वीडियो में कहा कि यमाई ममता नंद गिरि यानी वह किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हैं। आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों में उन्हें महामंडलेश्वर घोषित करने को लेकर जो विवाद है, उसके चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह 25 साल से साध्वी हैं और आगे भी साध्वी ही रहेंगी।
कुछ लोगों ने जताई आपत्ति : ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर का सम्मान दिया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। चाहें शंकराचार्य हो या कोई और। लोगों ने कहा कि दो अखाड़ों के बीच ममता कुलकर्णी फंस गईं। उन्होंने अपने गुरु श्री चैतन्य गगनगिरि महाराज के सानिध्य में 25 साल तक घोर तपस्या की। श्री चैतन्य गगनगिरि महाराज सिद्ध पुरुष हैं, उनके मुकाबला में कोई दूसरा नहीं है।
तपत्या के लिए 25 साल पहले ही बॉलीवुड छोड़ दिया था : ममता कुलकर्णी
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें किसी कैलाश मानसरोवर या हिमालय में जाने की जरूरत नहीं है। आज उनके महामंडलेश्वर बनने से जिन्हें आपत्ति हुई, वे उनके बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहती हैं। ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि उन्होंने 25 साल पहले ही बॉलीवुड छोड़ दिया था और वह गायब रहीं। वरना मेकअप और बॉलीवुड से कौन दूर रहता है? उनकी कई चीजों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई।