---विज्ञापन---

‘पहले जेल जा चुकीं ममता कुलकर्णी’, किन्नर अखाड़े की हिमांगी सखी ने क्यों किया विरोध?

Himangi Sakhi Opposed Mamta Kulkarni Mahamandaleshwar : ममता कुलकर्णी की किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने पर विवाद पैदा हो गया। किन्नर अखाड़े की कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी ने इस निर्णय की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

Himangi Sakhi Opposed Mamta Kulkarni Mahamandaleshwar : बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने चौकाधौंक की दुनिया को त्याग दिया और महाकुंभ में संन्यास ले लिया। वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं। अब उनका नाम ‘यामाई ममतानंद गिरि’ हो गया। अब किन्नर अखाड़े की कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में ममता कुलकर्णी के अतीत और उनसे जुड़े अन्य विवादों पर सवाल उठाए हैं।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि ममता कुलकर्णी को प्रचार के लिए किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर बनाया है। समाज उनके अतीत को अच्छी तरह जानता है। उन्हें पहले ड्रग्स मामले में जेल जाना पड़ा था। अब वह अचानक से आती हैं, प्रयागराज के महाकुंभ में हिस्सा लेती हैं और उन्हें महामंडलेश्वर का पद दे दिया जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्या है 2000 का वो ड्रग केस? जिसमें फंसी Mamta Kulkarni, अब 25 साल बाद आईं इंडिया

समानत धर्म को किस तरह का दे रहे हैं गुरु : हिमांगी सखी

---विज्ञापन---

हिमांगी सखी ने आगे कहा कि ऐसी महिला को महामंडलेश्वर की उपाधि देकर सनातन धर्म को किस तरह का गुरु दे रहे हैं? यह नैतिकता का सवाल है। जो गुरु कहलाने के लायक नहीं है, उसे गुरु बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि एक दिन पहले प्रयागराज के महाकुंभ में शुक्रवार को ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया। उन्होंने त्रिवेणी संगम घाट पर ‘पिंडदान’ भी किया।

यह महादेव-महाकाली का आदेश था : ममता कुलकर्णी

---विज्ञापन---

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी ने कहा कि यह महादेव, महाकाली का आदेश था। यह उनके गुरु का आदेश था। उन्होंने इस दिन को चुना। उन्होंने कुछ नहीं किया। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ममता कुलकर्णी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत एक साल से अधिक समय से उनके संपर्क में थीं।

यह भी पढ़ें : 90 के दशक की हसीना, कभी टॉपलेस फोटोशूट कभी अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, अब क्यों वापस लौटी?

---विज्ञापन---

फिल्मों में काम कर चुकी हैं ममता कुलकर्णी

आपको बता दें कि बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी ने ‘करण अर्जुन’ और ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। उन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान- सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम किया। 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने अपने अभिनय करियर से ब्रेक लिया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करने एवं भारत वापस आने से पहले विदेश चली गईं।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2025 05:36 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola