हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मेरी जिंदगी के पांच साल बर्बाद हो गए...', Honey Singh ने ऐसा क्यों कहा?

Honey Singh: हाल ही में सोशल मीडिया पर हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि उनकी लाइफ के पांच साल बर्बाद हो गए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा अब सिंगर ने ऐसा क्यों कहा? आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
Honey Singh, image credit- Google

Honey Singh: फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के गानों के फैंस दीवाने हैं। सिंगर की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके गाने भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि उनकी लाइफ के पांच साल बर्बाद हो गए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा अब सिंगर ने ऐसा क्यों कहा? आइए आपको बताते हैं…

हनी सिंह ने फैंस से कही दिल की बात

दरअसल, हाल ही में instantbollywood ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हनी सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हनी सिंह स्टेज पर नजर आ रहे हैं। साथ ही रैपर अपने फैंस को लाइफ को लेकर खास सलाह भी दे रहे हैं। जी हां, सामने आए वीडियो में हनी सिंह कहते हैं कि भाई और बहनों तुम सारे मेरे छोटे भाई-बहन हो। ये गांजा-वाजा मत फूंका करो भाई… मेरी जिंदगी के पांच साल बर्बाद हो गए। दारू पी लो जितनी पीनी है, लेकिन गांजा नहीं। वहीं, अब सिंगर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने इस पर लिखा कि आपने बिल्कुल सही कहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि लेकिन कोई सुनता ही नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपकी बात सही है। एक और यूजर ने कहा कि आज के लोगों को पता ही नहीं क्या हो गया है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर हनी सिंह के वीडियो पर कर रहे हैं। इसी के साथ अगर हनी सिंह की बात करें तो उन्होंने कई ऐसे चार्टबस्टर हिट दिए हैं, जिनके फैंस आज भी दीवाने हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं रैपर

बता दें कि हनी सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए अपडेट करते रहते हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर हनी सिंह को 13.9M लोग फॉलो करते हैं। फैंस को हनी सिंह के गानों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है।

यह भी पढ़ें- फिर हिला Elvish Yadav का Systumm, ‘राव साहब’ के साथ पुलिस के रडार पर Rahul Fazilpuria

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola