फिर हिला Elvish Yadav का Systumm, 'राव साहब' के साथ पुलिस के रडार पर Rahul Fazilpuria

Elvish Yadav-Rahul Fazilpuria: एक बार फिर से ‘राव साहब’ कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं और इस बार एल्विश अकेले नहीं बल्कि उनके साथ पुलिस की रडार पर इस बार राहुल फाजिल पुरिया भी आ गए हैं।

Elvish Yadav, Rahul Fazilpuria

Elvish Yadav, Rahul Fazilpuria, IMAGE CREDIT- Google

Elvish Yadav-Rahul Fazilpuria: आजकल पूरे देश में जहां चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। वहीं, दूसरी तरफ एल्विश यादव ने भी मानो सुर्खियों में रहने की कसम खा ली है और ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस के पास रहना उन्हें बेहद पसंद आया है।

विज्ञापन

कानूनी पचड़े में फंसे ‘राव साहब’

दरअसल, एक बार फिर से ‘राव साहब’ कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं और इस बार एल्विश अकेले नहीं बल्कि उनके साथ पुलिस की रडार पर इस बार राहुल फाजिलपुरिया भी आ गए हैं। जी हां, दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

32 बोर गाने की शूटिंग में यूज किए सांप

दरअसल, कोर्ट के आदेश पर आज शनिवार यानी 30 मार्च 2024 को बादशाहपुर थाना पुलिस ने एल्विश यादव और हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि अदालत ने 32 बोर गाने की शूटिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति के सांपों को यूज करने के मामले में ये आदेश जारी किए हैं। अब जब एल्विश पर फिर से केस दर्ज कर लिया गया है तो ऐसा लग रहा है कि ‘राव साहब’ एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FAZILPURIA (@fazilpuria)

क्या था मामला?

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया और एल्विश यादव का एक गाना आया था। इस गाने में दोनों अपने गले में सांप डाले नजर आए थे। इस पर पीपल फॉर एनिमल एनजीओ की तरफ से सौरभ गुप्ता ने शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वीडियो में जो सांप नजर आ रहे हैं वो दुर्लभ प्रजाति के हैं और इस तरह से गले में डालकर वीडियो शूट कोई कैसे कर सकता है? जबकि इन्हें तो रखने की भी इजाजत नहीं होती। इस मामले में जब पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो याचिका कोर्ट में दायर की गई और अब इस केस में एल्विश और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ