भोजपुरी सिनेमा के सितारे ने भरा नामांकन, बिहार की नवादा सीट पर गुंजन सिंह की गूंज

Gunjan Singh Nomination from nawada: लोकसभा चुनावों को लेकर मौहाल गर्म है। इस बार होने वाले चुनावों में भोजपुरी स्टार्स भी अपना दम दिखाएंगे। एक तरफ जहां पवन सिंह ने चुनावी मैदान से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, तो वहीं अब बिहार की नवादा सीट से भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन कुमार मैदान में उतर गए हैं।

Gunjan Singh

Gunjan Singh

विज्ञापन

Gunjan Singh Nomination from nawada: लोकसभा चुनावों को लेकर मौहाल गर्म है। इस बार होने वाले चुनावों में भोजपुरी स्टार्स भी अपना दम दिखाएंगे। एक तरफ जहां पवन सिंह ने चुनावी मैदान से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, तो वहीं अब बिहार की नवादा सीट से भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन कुमार मैदान में उतर गए हैं। बता दें कि उनके चुनाव लड़ने की पूरी उम्मीद जताई जा रही थी और अब ये साफ भी हो गया है। हालांकि उन्हें किसी भी दल ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया और अब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा है।

विज्ञापन

मनीष कश्यप गए साथ

जैसे ही गुंजन के नामांकन भरने की खबरें सामने आई तो उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। एक्टर के फैंस खुशी से झूम उठे और सभी में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिला। बता दें कि नामांकन भरने के लिए गुंजन मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ नवादा समाहरणालय गए थे। इस दौरान गुंजन का बयान भी सामने आया उन्होंने कहा कि मैं नवादा का बेटा हूं और इस क्षेत्र को अपने बेटे की जरुरत है। उन्होंने कहा कि हमें लोगों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। चुनावी मैदान में हम विकास के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे ।हालांकि अब नवादा सीट पर चुनावी माहौल और भी गरम नजर आ रहा है।

कौन हैं गुंजन सिंह? 

बता दें कि गुंजन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस कलाकार है। दर्शकों में उनको लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लोगों में उनकी बड़ी डिमांड है और लोगों को उनका काम भी खूब पसंद आता है। हालांकि अब गुंजन चुनावी मैदान में हैं, तो ये देखना कॉफी दिलचस्प होगा कि चुनाव में कैसा माहौल रहने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ