Nana Patekar Death: गोवा में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की मौत के बाद पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत (UD) का मामला दर्ज किया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 76 साल के एक्टर को डोना पाउला के ओशन पार्क स्थित उनके घर से बांबोलिम के मणिपाल हॉस्पिटल के कैजुअल्टी वार्ड में मृत अवस्था में लाया गया था. PSI नितिन नाइक की देखरेख में इस मामले की आगे की जांच चल रही है.
रिपोर्ट क्या कहती है?
गोवा में अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 8 अक्टूबर को पाटेकर की मौत हो गई. इसमें कहा गया है कि उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और बाद में वे बेहोश पाए गए. जानकारी के मुताबिक उनके घर पर एक मेडिकल टीम बुलाई गई थी और उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई, जिसके बाद उन्हें डोना पाउला के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
रिपोर्ट में मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर का बयान भी शामिल है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने तकरीबन 45 मिनट तक कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की कोशिश की, लेकिन वो एक्टर की धड़कन वापस लाने में कामयाब नहीं हो सके.
यह भी पढ़ें- निधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
नाना पाटेकर का आखिरी पब्लिक अपीयरेंस
नाना पाटेकर एक इवेंट में शामिल होने के लिए गोवा में मौजूद थे और आखिरी बार 4 अक्टूबर 2026 को डोना पाउला इलाके में एक प्रोग्राम में पब्लिक के बीच देखे गए थे. पीटीआई के मुताबिक इस मौके को ‘सम्राट क्लब इंटरनेशनल इंस्टॉलेशन सेरेमनी’ बताया गया है. बताया जा रहा है कि इवेंट के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.
यह भी पढ़ें- ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने’, नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बन गए एपिक
नाना पाटेकर की हालिया फिल्में
नाना पाटेकर की हालिया फिल्मों में फरवरी 2026 में रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’, ‘सूबेदार’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘वनवास’ के साथ-साथ प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी ‘संकल्प’ भी शामिल है. गौरतलब है कि नाना ने 1978 में गमन मूवी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. उनकी आखिरी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ साल 2027 में रिलीज होगी, जिसमें वो तांत्रिक की भूमिका में नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines