Anupam Kher को नहीं आती जिगरी दोस्त Satish Kaushik की याद! कहा - तुम्हें गए एक साल...

Anupam Kher, Satish Kaushik: आज सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी है और अनुपम ने सतीश के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। अपने जिगरी दोस्त के लिए अनुपम हमेशा कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों की फिल्म ‘कागज 2’ रिलीज हुई थी, तब भी अनुपम ने सतीश को याद किया।

Anupam Kher, Satish Kaushik

Anupam Kher, Satish Kaushik, image credit- Instagram

Anupam Kher, Satish Kaushik: आज ही का वो दिन है, जब सबको हंसाने वाला रुला कर चला गया। बीते साल 9 मार्च को आई खबर और फिर इंडस्ट्री में पसरा मातम। सतीश कौशिक के अजीज दोस्त अनुपम खेर ने ही ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी थी। जब ये खबर सामने आई, तो हर किसी की आंखें नम हो गई। कोई इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहा था कि अब ‘कैलेंडर’ हमेशा के लिए चला गया है। आज सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी है और आज भी अनुपम ने सतीश के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

अनुपम ने शेयर किया वीडियो

अपने जिगरी यार के लिए अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर, सतीश कौशिक के एक्सप्रेशन को रिकॉर्ड कर रहे हैं। दरअसल, जब अनुपम खेर दोस्ती का एक वीडियो सतीश को दिखाते हैं, तो सतीश को नहीं पता होता कि अनुपम उनके हाव-भाव को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। इस वीडियो में सतीश के एक्सप्रेशन सच में दिल जीतने वाले हैं, उन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि उनके लिए दोस्ती कितनी मायने रखती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

जिगरी दोस्त के लिए लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा है कि आज से एक साल पहले जब मैंने तुम्हारे ऑफिस में तुम्हें इस वीडियो को दिखाया था, तो तुम नहीं जानते थे कि मैं तुम्हारे रिएक्शन को रिकॉर्ड कर रहा हूं। आज 9 मार्च है और तुम्हे गए पूरा एक साल हो गया। मैं तुम्हे मिस नहीं करता क्योंकि तुम हंसमुख, जिदादिल, मासूम और दोस्ती को बहुत ही शानदार तोहफा हो। मेरे लिए तुम यहीं मेरे पास हो। हां, तुम्हारी बातों को मैं हमेशा बहुत याद करता हूं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

यूजर्स भी कर रहे ‘कैलेंडर’ को याद

अनुपम खेर का ये पोस्ट बेहद भावुक कर देने वाला है। अनुपम के इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं और सतीश को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सतीश कौशिक की दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह है और उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ